एक्सप्लोरर

फेसबुक के नए लोगो को ट्विटर के सीईओ ने किया ट्रोल, लिखा- 'Twitter from TWITTER'

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने फेसबुक को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया, ''Twitter from TWITTER''. लोगो पहला ऐसा मसला नहीं है जब फेसबुक और ट्विटर आमने-सामने आए हैं.

नई दिल्ली: टेक कंपनी फेसबुक ने अपने सब-ब्रांड व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे एप से अलग दिखने के लिए लोगों में बदलाव किया है. कंपनी का नया लोगो मूल कंपनी के तौर पर फेसबुक को अन्य प्रमुख एप्स से अलग दिखाएगा. लेकिन फेसबुक के नए कॉरपोरेट लोगो का लोग इंटरनेट पर मजाक उड़ा रहे हैं. इंटरनेट को यह लोगो उबाऊ लग रहा है. इसे लेकर सबसे प्रमुख प्रतिक्रिया ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी की आई है.

जैक डोर्सी ने फेसबुक को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया, ''Twitter from TWITTER''. बता दें कि फेसबुक के नए लोगो में सभी कैपिटल लेटर्स हैं. फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के लिए लोगो के कलर में भी बदलाव किया गया है. मालूम हो कि लोगो पहला ऐसा मसला नहीं है जब फेसबुक और ट्विटर आमने-सामने आए हैं. अभी तुछ दिनों पहले ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. इस बात की घोषणा ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने की थी. इसे लेकर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि लोकतंत्र में नेताओं या खबरों पर रोक लगाना निजी कंपनियों के लिए ठीक है.

बता दें कि फेसबुक का नया लोगो कंपनी को उसके प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एप से अलग दिखाएगा, जिसकी अपनी ब्रांडिंग बनी रहेगी. फेसबुक के मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर एंटोनियो लूसियो ने एक बयान में कहा था कि "नई ब्रांडिंग स्पष्टता के लिए तैयार की गई और इससे कंपनी और एप में विजुअल अंतर पैदा करने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का उपयोग किया जाता है."

कंपनी में फेसबुक एप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ओकुलस, वर्कप्लेस, पोर्टल और कैलिब्रा (डिजिटल करेंसी लिब्रा प्रोजेक्ट) हैं. आने वाले सप्ताहों में फेसबुक अपनी नई वेबसाइट के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग मैटेरियल्स में नए ब्रांड का उपयोग करने लगेगा.

यह भी पढ़ें-

पूर्वोत्तर राज्यों के लिये नुकसानदेह है नागरिकता संशोधन बिल, कांग्रेस विरोध करेगी- जयराम रमेश

पाकिस्तान ने फिर की ओछी हरकत, करतारपुर के लिए जारी वीडियो सॉन्ग में दिखा भिंडरावाला का पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget