एक्सप्लोरर

Whatsapp के पास है आपके Profile और Contact नंबर की जानकारी, ऐसे आप खुद भी जांच सकते हैं

यूरूपियन यूनियन के नए कानून यूरूपियन यूनियन डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन यानी की (GDPR) के मुताबिक यूजर्स अब अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं तो वहीं उसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं.

नई दिल्ली: सोशल जाएंट फेसबुक पर हाल ही में लंदन बेस्ड वोटिंग एजेंसी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब 80 मिलियन यूजर्स का डेटा शेयर करने का आरोप लगा था. जिसके बाद यूजर्स के बीच ये डिबेट शुरू हो गया था कि फेसबुक यूजर्स का कितना डेटा शेयर करता है और इसके बारे में उसे कितनी जानकारी है.

ठीक उसी तरह फेसबुक द्वारा खरीदा गया इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप पर भी ये आरोप लगे थे कि ये एप भी कई लाखों- करोड़ों यूजर्स का डेटा अपने पास रखता है. लेकिन हमें यूरोपियन यूनियन के नए डेटा प्राइवेसी के नियम को शुक्रिया कहना चाहिए जो 25 मई से लागू होने वाला है. यूरूपियन यूनियन के नए कानून यूरूपियन यूनियन डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन यानी की (GDPR) के मुताबिक यूजर्स अब अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं तो वहीं उसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं.

यूजर्स इस तरह अपने Whatsapp डेटा को डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले व्हॉट्सएप को खोलना होगा

2. सेटिंग्स में जाना होगा

3. अकाउंट पर क्लिक करना होगा

4. रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो करना होगा

5. रिक्वेस्ट रिपोर्ट पर टैप करना होगा

इसके बाद स्क्रीन आपका रिक्वेस्ट भेज देगा. रिक्वेस्ट के बाद व्हॉट्सएप आपसे रिपोर्ट के लिए तीन दिनों के लिए इंतजार करने के लिए कहेगा लेकिन यूजर्स को उनकी रिपोर्ट कुछ ही घंटों में मिल जाएगी. यूजर्स को एक बात पर गौर करना होगी कि अगर रिपोर्ट रिक्वेस्ट पेंडिंग होगा तो अकाउंट एक्शन आपके रिक्वेस्ट को खुद ब खुद कैंसिल कर देगा अगर आप अपना अकाउंट डिलीट करते हैं. नंबर को चेंज करने पर या या किसी और डिवाइस में अकाउंट को रजिस्टर करने पर भी आपकी रिक्वेस्ट कैंसिल हो सकती है. हालांकि एक रिक्वेस्ट कैंसिल होने के बाद आप दूसरे रिक्वेस्ट के लिए रिपोर्ट डाल सकते हैं.

रिपोर्ट मिलने के बाद आपके पास एक नोटिफिकेशन आएगा जिसमें ये लिखा होगा कि, ' आपका अकाउंट रिपोर्ट डाउनलोड होने के लिए तैयार है.' यहां तक की रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो स्क्रीन भी आपको ये भी बताएगा कि हमारे व्हॉट्सएप के सर्वर से डिलीट होने से पहले आपने कितने समय पहले रिपोर्ट डाउनलोड किया था.

इस तरह आप व्हॉट्सएप से रिपोर्ट को डाउलोड कर सकते हैं:

1. व्हॉट्सएप को खोलें

2. सेटिंग्स में जाएं

3. अकाउंट पर टैप करें

4. रिक्वेस्ट अकाउंट इंफो पर टैप करें

5. रिपोर्ट को डाउलोड करें

फोन में जिप फाइल डाउनलोड होने के बाद आप उसे खोल सकते हैं. अगर यह फाइल नहीं खुल रहा तो दूसरे एप की मदद से भी आप इसे खोल सकते हैं. आपको बता दें कि ये फाइल डाउनलोड होने के बाद इसे आप व्हॉट्सएप में नहीं खोल पाएंगे. इसके लिए या तो आपको किसी एप की मदद लेनी पड़ेगी या फिर किसी और एप में मेल की मदद से इसे भेजना होगा. रिपोर्ट को खोलने के बाद आप देखेंगे की आपका नंबर, आईपी कनेक्शन, डिवाइस टाइप, डिवाइस बनाने वाले का नाम, आपका प्रोफाइल पिक्चर, आपके सारे कॉंटेक्ट नंबर और ब्लॉक्ड किए हुए कॉंटेक्ट्स जैसी महत्तवपूर्ण जानकारियां होंगी.

हालांकि हमें खुशी महसूस करनी चाहिए कि रिपोर्ट में फेसबुक जैसी महत्तवपूर्ण जानकारियां नहीं हैं. लेकिन हमें हमेशा अपने प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि हम व्हॉट्सएप के साथ अपनी क्या जानकारी शेयर कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget