एक्सप्लोरर

सऊदी अरब ने AMAZON के सीईओ जेफ बेजोस का फोन किया हैक, समाचार पत्र के जरिए की गई कवरेज का है मामला

"हमारी छानबीन में पता चला है कि सऊदी के पास बेजोस के फोन की जानकारी थी, जिससे उन्हें उनसे जुड़ी निजी जानकारियों का पता चला." द नेशनल एनक्वायरी' ने पिछले साल अक्टूबर में इस खबर को सार्वजनिक किया था.

वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और एमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का स्मार्टफोन सऊदी अरब ने हैक कर लिया है. इसका आरोप बेजोस के लिए काम करने वाले सुरक्षा अधिकारी ने लगाया. उन्होंने कहा कि बोजोस का फोन हैक कर गैरकानूनी तरीके से उनके विवाहेतर संबंध की खबर की जानकारी एक मीडिया कंपनी के साथ साझा की. 'द डेली बिट्स' में शनिवार को छपे एक आलेख में गाविन डी बेकर ने कहा कि इसका मकसद जेफ बेजोस को बदनाम करना था, क्योंकि 'द वाशिंगटन पोस्ट' के मालिक बेजोस ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बारे में खबरें चलाई थीं.

बेकर ने कहा, "हमारी छानबीन में पता चला है कि सऊदी के पास बेजोस के फोन की जानकारी थी, जिससे उन्हें उनसे जुड़ी निजी जानकारियों का पता चला." 'द नेशनल एनक्वायरी' ने पिछले साल अक्टूबर में इस खबर को सार्वजनिक किया था, जिसमें जेफ द्वारा टीवी एंकर लॉरेन सैनचीस को भेजे गए संदेश शामिल थे. बेकर ने जो जांच की, उसमें कई मध्यपूर्व के कई जानकार, मुखबिर और वे लोग शामिल रहे, जो सऊदी के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के करीबी हैं.

क्या था मामला

सऊदी पत्रकार खशोगी की तुर्की के सऊदी दूतावास में हत्या कर दी गई थी. बेकर ने लिखा कि कुछ अमेरिकी लोगों को इस बात से आश्र्चय हो सकता है कि सऊदी सरकार बेजोस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश तबसे कर रही थी, जबसे पत्रकार की हत्या की रिपोर्टिग शुरू हुई थी. फरवरी के अपने एक पोस्ट में बेजो ने नेशनल एनक्वायरी पर ब्लैकमेल करने और वसूली के आरोप लगाए थे. बेजोस ने कहा था, "वसूली और ब्लैकमेल होने की बजाय मैंने तथ्यों को सामने आने देने का फैसला किया." उन्होंने नेशनल एनक्वायरी के बड़े अधिकारियों पर भी कई आरोप लगाए थे. बेजोस और उनकी पत्नी शादी के 25 साल बाद अब तलाक ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget