एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S20+ पर मिल रहा 33000 रुपये का डिस्काउंट, आप भी उठाएं मौके का फायदा

Flipkart Mobile Bonanza Sale में Samsung Galaxy S20+ पर 33,001 रुपये की छूट दी जा रही है. साथ ही आप कुछ और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास आज का दिन ही है.

Flipkart पर चल रही Mobile Bonanza Sale का आज आखिरी दिन है. आपके पास स्मार्टफोन को कम दाम में खरीदने का आज लास्ट चांस है. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Samsung Galaxy S20+ खरीद सकते हैं. इस फोन पर फ्लिपकार्ट की इस सेल में 33000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं फोन पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं.

ये हैं ऑफर्स Flipkart Mobile Bonanza Sale में Samsung Galaxy S20+ पर 33,001 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. फोन के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 83,000 रुपये है, लेकिन इस सेल में डिस्काउंट के बाद आप ये फोन महज 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस फोन पर 16,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी यूजर्स को मिल रहा है.

एक्सचेंज ऑफर का भी ले सकते हैं लाभ यही नहीं सैमसंग का ये फोन एक्सचेंज ऑफर के बाद 33,499 रुपये में मिल सकता है. साथ ही साथ ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10 प्रतिशत का फायदा भी मिल सकता है. इसके अलावा आप ये फोन No cost EMI पर भी ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है.

ये हैं फोन के फीचर्स Samsung Galaxy S20+ में 6.7 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3200x1440 पिक्सल है. फोन में एक्सीनोस 990 प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 8 GB रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

जबरदस्त है कैमरा Samsung Galaxy S20+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 12 मेगापिक्सल, तीसरा 12 मेगापिक्सल और चौथा VGA डेप्थ कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi की पहले नंबर के साथ भारतीय बाजार में बादशाहत कायम, Samsung को छोड़ा पीछे Apple ने भारत में की जबरदस्त कमाई, इस iPhone की रही सबसे ज्यादा डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget