एक्सप्लोरर

Apple ने भारत में की जबरदस्त कमाई, इस iPhone की रही सबसे ज्यादा डिमांड

Apple ऑनलाइन स्टोर में मिलने वाली स्कीम्स और फ्री AirPods का भी सेल को बढ़ाने में अहम रोल रहा है. माना जा रहा है कि इस साल कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की जमकर बिक्री हो सकती है.

Apple ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसके फोन भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं. देश में इस साल Apple iPhone की खूब मांग रही और कंपनी ने जमकर बिक्री की है. 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी ने करीब 15 लाख iPhone बेच डाले. ये पिछले साल की तुलना में 100 प्रतिशत अधिक हैं. आइए जानते हैं Apple का कौनसा मॉडल लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है.

इस फोन की हुई जमकर बिक्री एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 की चौथी तिमाही के दौरान Apple के iPhone 11, iphone XR और iPhone SE जैसे मॉडल्स की भारी डिमांड रही और सबसे ज्यादा सेल कंपनी के लेटेस्ट मॉडल iPhone 12 स्मार्टफोन की हुई है. इस तिमाही में Apple का मार्केट शेयर 4 फिसदी का रहा, जबकि साल 2020 में कुल 60 प्रतिशत के साथ 32 लाख यूनिट्स की सेल हुई थी. वहीं Apple iPad की सेल में 25 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है.

ऑनलाइन स्टोर से मिला फायदा पिछले साल Apple ने भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर भी लॉन्च किया. जिसमें कस्टमर्स को कई तरह के फाइनेंशियल बेनिफिट्स मिले. साथ ही AppleCare+ जैसी सुविधा भी इसके तहत मिल रही हैं. इसके अलावा Apple अपने iPhone 11 स्मार्टफोन खरीदने पर AirPods बिल्कुल फ्री दे रही है ये भी सेल बढ़ने के मुख्य कारणों में से एक है.

5G स्मार्टफोन्स की बढ़ सकती है सेल Counterpoint की रिपोर्ट की मानें तो साल 2021 में भारत में 5G स्मार्टफोन के शिपमेंट में 9 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है, जो पिछले साल की चार मिलियन से 38 मिलियन के आंकड़े तक जा सकता है. माना जा रहा है कि iPhone 12 और iPhone 12 mini की बिक्री और बढ़ सकती है.

सस्ता 5G फोन ला रही Apple Apple जल्द ही अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन iPhone SE Plus अप्रैल में लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि ये ऐपल का सबसे सस्ता 5G फोन होगा. इसकी कीमत करीब 36000 रुपये के आसपास हो सकती है. ये दाम इसके मौजूदा मॉडल से 7000 रुपये ज्यादा है. में 6.1 इंच की IPS डिस्प्ले दी जा सकती है, जो कि वाइड नॉच के साथ आ सकती है. इस फोन में होम बटन नहीं दिया जाएगा. ये फोन Apple A14 Bionic चिपसेट से लैस हो सकता है. फोन की चिप ड्यूल मोड 5G फंक्शन को सपोर्ट कर सकती है.

ये भी पढ़ें

Apple इस साल लेकर आ रही सस्ता 5G iPhone, जानें कब लॉन्च होगा फोन 6 कैमरे वाला Motorola Edge S लॉन्च, Redmi 10X से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Embed widget