एक्सप्लोरर

इन फीचर्स के साथ आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy S20 FE, जानें इसकी खूबियां और किस फोन से होगा मुकाबला

Samsung Galaxy S20 FE को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था. हालांकि भारत के अलावा इस फोन को 5G वेरिएंट में उतारा गया है. लेकिन भारत में इस फोन का सिर्फ 4G वेरिएंट ही लॉन्च किया जाएगा.

सैमसंग अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज के तहत एक और फोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी आज भारत में Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च करेगी. ये फोन फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी S20 सीरीज के मोबाइल का सस्ता वर्जन ही माना जा रहा है. इस फोन को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था. हालांकि भारत के अलावा इस फोन को 5G वेरिएंट में उतारा गया है. लेकिन भारत में इस फोन का सिर्फ 4G वेरिएंट ही लॉन्च किया जाएगा. इसके 5G वेरिएंट की कीमत 50,000 के आस-पास है वहीं माना जा रहा है कि इसके 4G वेरिएंट की कीमत इससे कम होगी.

Samsung Galaxy S20 FE स्पेसिफिकेशंस Samsung के इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा. फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 लगाया गया है. फोन के 4जी वेरिएंट में Exynos 990 और 5जी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इस फोन में पांच कलर ऑप्शन दिए जाएंगे, जिनमें क्लाउड रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट शामिल है.

कैमरा Samsung Galaxy S20 FE में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 वाइड एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस है. वहीं 12 एमपी का सेकेंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.2 लेंस दिया गया है, जिसमें 123 मेगापिक्सल फिल्ड ऑफ व्यू (FoV) है. तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो शूटर है. सैमसंग गैलेक्सी S20 फैन एडिशन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जो कि ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, एनएफसी और यूएसबी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

OnePlus 8 से होगा मुकाबला Samsung Galaxy S20 FE सीधा मुकाबला वनप्लस 8 से होगी. वनप्लस 8 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. वनप्लस 8 स्मार्टफोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. वनप्लस 8 स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

सिर्फ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, इस फोन को मिलेगी चुनौती Poco C3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने किया कीमत का खुलासा, इस फोन को देगा टक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget