एक्सप्लोरर

सिर्फ 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, इस फोन को मिलेगी चुनौती

नए Infinix Hot 10 को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है और इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी है जोकि इसका एक प्लस पॉइंट है.

बजट सेगमेंट में Infinix ने अपना दमदार स्मार्टफोन Infinix Hot 10 को भारत में लॉन्च कर दिया है. पंचहोल डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी. आइए जानते हैं नए Infinix Hot 10 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में.

कीमत और उपलब्धता नए Infinix Hot 10 को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है और इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी है जोकि इसका एक प्लस पॉइंट है. इस फोन की बिक्री 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

डिजाइन और डिस्प्ले नए Infinix Hot 10 का डिजायन प्रीमियम नज़र आता है. इसका रियरलुक ज्यादा आकर्षित करता है क्योंकि यहां पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है. इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की बड़ी एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले लगी है जोकि काफी रिच और ब्राइट है. डिस्प्ले बड़ी होने की वजह से इस पर वीडियो गेम्स और मूवी देखने में मज़ा आएगा. डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में है. इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 फीसदी है.

परफॉरमेंस बेहतर परफॉरमेंस के लिए नए Infinix Hot 10 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर दिया है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है. फोन में लगा प्रोसेसर दमदार प्रोसेसर है, गेमिंग के दौरान इस फोन में कोई दिक्कत नहीं होगी. फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7.0 दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि यह बैटरी पावर मैराथन टेक्नोलॉजी से लैस है जिसकी मदद से बैटरी लाइफ 25 फीसदी तक बढ़ाती है.

फोटोग्राफी फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Infinix Hot 10 के रियर में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है. जिनमें प्राइम कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और तीसरा लेंस AI लेंस है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. इस फोन के सभी कैमरे हर तरह की रोशिनी में बढ़िया रिजल्ट देने में मदद करेंगे.

कनेक्टिविटी इस फोन में डुअल सिम की भी सुविधा मिलती है. यह फोन 4G वोएलटीई को सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं इसमें 3.5mm हेडफोन, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Realme Narzo 20 से होगा मुकाबला Realme Narzo 20 में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप और 18 वॉट क्विक चार्जिग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है.यह फोन 4जीबी-64जीबी और 4जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 10,999 और 11,999 रुपये हैं. यह एक बजट स्मार्टफोन है लेकिन क्वालिटी के मामले में बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता. ऐसे में Infinix Hot 10 के बारे में विचार किया जा सकता है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा रैम और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें

Poco C3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने किया कीमत का खुलासा, इस फोन को देगा टक्कर Motorola का फोल्डेबल फोन Razr 5G भारत में आज होगा लॉन्च, इस फोन से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget