एक्सप्लोरर

Samsung ने किया ऐलान, Galaxy Note 9 को भारत में इतनी कीमत पर किया जाएगा लॉन्च

हैंडसेट को वेबसाइट पर 67,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है.

नई दिल्ली: कुछ घंटे पहले ही सैमसंग ने अपना सबसे पॉवरफुल फैबलेट डिवाइस गैलेक्सी नोट 9 को लॉन्च किया. फोन को न्यूयॉर्क के एक इवेंट में लॉन्च किया गया. सैमसंग इंडिया ने अब डिवाइस की कीमत का खुलासा कर दिया है. हैंडेसट को कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट पर दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत ठीक सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की तरह ही है.

फोन की कीमत

हैंडसेट को वेबसाइट पर 67,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. वहीं 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं जिसमें मिडनाइट ब्लैक, ओशियन ब्लू और मेटालिक कॉपर शामिल हैं. फिलहाल डिवाइस को प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है.

फोन पर ऑफर

स्मार्टफोन अपग्रेड प्रोग्राम के तहत आप पुराने सैमसंग हैंडसेट को बेचकर नया गैलेक्सी नोट 9 डिवाइस खरीद सकते हैं. लिस्ट में Galaxy Note 8, S8, S7 Edge, S7, S6 Edge+, S6 Edge, S6, A9 Pro, A8+, A7 (2017), A7 (2016), A5 (2017), A5 (2016), J7 Max, J7 Pro, On Max, C7 Pro, C9 Pro, iPhone X, 8 Plus, 8, 7 Plus, , iPhone 7, 7s Plus, 6s, 6 Plus, iPhone 6, OnePlus 5T, OnePlus 5, OnePlus 3T और OnePlus 3. जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं. जिन्हें आप एक्सचेंज कर नया नोट 9 ले सकते हैं.

वहीं यूजर्स को फोन खरीदने पर नया गियर स्पोर्ट वियरेबल भी मिलेगा जिसकी कीमत 4,999 रुपये है. जबकि HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 6,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है. साथ में नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दी जा रही है जिसकी शुरूआत 5657.57 रुपये प्रति महीने से शुरू हो रही है.

फोन का स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड सैमसंग एक्सपीरियंस UI पर काम करता है जिसमें 2.7 GHz 64 बिट ऑक्टा कोर एग्जिनॉस 9810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड QHD+ डिस्प्ले है तो वहीं फोन की बैटरी 4000mAh की है. फोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है तो वहीं बैक में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर. फ्रंट की अगर बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget