एक्सप्लोरर

महिला के पर्स में रखे Samsung Galaxy Note 9 में अचानक लगी आग, जलकर हुआ राख

महिला दर्असल लांग आइलैंड न्यूयॉर्क की रहने वाली है. महिला ने सैमसंग के खिलाफ एक लॉसूट फाइल किया है जिसमें ये कहा गया है कि उसके पर्स में रखे फोन में अचानक आग लग गई और फट गया.

नई दिल्ली: लगता है सैमसंग के बैटरी की दिक्कत एक ऐसे डरावने सपने जैसी है जो बार बार कंपनी को डरा रही है. सैमसंग के सीईओ डीजे कोह ने जब इस फोन को लॉन्च किया था तो उन्होंने कहा था कि ये फोन अभी तक का सबसे सुरक्षित फोन है. लेकिन अब एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक महिला के पर्स में रखे इस फोन में अचानक आग लग गई और फोन फट गया.  महिला दर्असल लांग आइलैंड न्यूयॉर्क की रहने वाली है. महिला ने सैमसंग के खिलाफ एक लॉसूट फाइल किया है जिसमें ये कहा गया है कि उसके पर्स में रखे फोन में अचानक आग लग गई और फोन फट गया. रियल स्टेट एजेंट डियने चुंग ने सितंबर 3 की वो वारदात बताई जब वो लिफ्ट में जा रही थी और अचानक उनके फोन में आग लग गई.

चुंग ने कहा कि जब फोन ज्यादा गरम होने लगा था तो उन्होंने उसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया और फोन को अपने पर्स में रख दिया. जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसी आवाज सुनीं जैसे कोई चीज जल रही हो. अचानक उनके बैग में से धुंआ निकलने लगा जिसके बाद उन्होंने डर के मारे अपना बैग फेंक दिया और सामान बाहर निकालने लगीं. लेकिन इस चक्कर में उनकी उंगली जल गई और वो चोटिल हो गईं. बता दें कि इस रिपोर्ट का खुलासा 'न्यूयॉर्क पोस्ट' ने किया है.

उन्होंने आगे बताया कि बैग फेंकने के बाद भी फोन वैसे ही जल रहा था जिसके बाद एक व्यक्ति ने उसपर कपड़ा डाला और आग को बुझाया. चुंग ने क्वीन्स सुप्रीम कोर्ट में लॉसूट फाइल कर दिया है. वहीं उनका ये भी मानना है कि सैमसंग को अब स्मार्टफोन बनाना बंद कर देना चाहिए.

फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था. फोन की जिस बैटरी में ब्लास हुआ है वो 4000mAh की है. बता दें कि ये फोन इस साल का सबसे बड़ा प्लैगशिप डिवाइस कहा जा रहा था. कंपनी ने कहा था कि फोन की बैटरी काफी कमाल की है तो वहीं ये सुरक्षित भी है. कंपनी ने इस बात से भी पर्दा उठाया था कि बैटरी में कोई दिक्कत न हो इसके लिए हमने इसे कई सुरक्षित चेक से गुजारा है. बता दें कि इस मामले पर अभी तक सैमसंग का कोई आधारिक बयान नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget