एक्सप्लोरर

इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Galaxy J6 और Galaxy J8, ये है फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है जो ऑब्जेक्ट और सीन के डिटेक्ट कर सकता है. इवेंट में सैसमंग ने गैलेक्सी जे 6 और जे 6 प्लस के ऊपर से भी पर्दा उठाया.

नई दिल्ली: सैमसंग ने अपने मिड- रेंज डिवाइस गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 को आज भारत में लॉन्च कर दिया. दोनों डिवाइस एंड्रॉयड ओरियो 8.0 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आते हैं. फोन की बॉडी प्लास्टिक यूनीबॉडी डिजाइन है जो 18:5:9 के सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. गैलेक्सी जे 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है तो वहीं गैलेक्सी जे6 में सिंगल सेंसर है. दोनों फोन में फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है जो ऑब्जेक्ट और सीन के डिटेक्ट कर सकता है. इवेंट में सैसमंग ने गैलेक्सी जे6 और जे6 प्लस के ऊपर से भी पर्दा उठाया. ये फोन भी इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है लेकिन मेटालिक बॉडी के साथ.

गैलेक्सी जे6 और जे8 कीमत

गैलेक्सी जे8 की कीमत भारत में 18,990 रूपये है जो सिर्फ एक वेरिएंट में आता है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का है. वहीं जे6 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 13,990 रूपये होगी तो वहीं दूसरा 4 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 16,490 रूपये हैं. दोनों स्मार्टफोन्स ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे.

गैलेक्सी जे6 को आप 22 मई से पेटीएम मॉल, सैमसंग के स्टोर्स औऱ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. गैलेक्सी जे 8 की सेल 20 जून से शुरू होगी. दोनों फोन के ऊपर कैशबैक और डिस्काउंट के ऑफर्स हैं.

गैलेक्सी जे6 और जे8 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम नैनो गैलेक्सी जे6 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर काम करेगा. स्मार्टफोन में 5.6 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले जो इंफिनिटी ही है. जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा. फोन में Exynos 7870 प्रोसेसर होगा, जो 3 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ पेयर्ड होगा. ये 32 जीबी और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जो 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को स्पोर्ट करेगा.

इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Galaxy J6 और Galaxy J8, ये है फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

वहीं अगर हम फोन के फ्रंट की बात करें तो जे6 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. तो वहीं 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. दोनों कैमरा में एलईडी की सुविधा होगी. फोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए- जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक होगा. स्मार्टफोन में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी जो माइक्रो यूएसबी स्पोर्ट के साथ आएगा.

गैलेक्सी जे8

डुअल सिम नैनो गैलेक्सी जे8 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर काम करेगा. स्मार्टफोन में 6 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले जो इंफिनिटी ही है. जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 होगा. फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैग्न 450 SoC प्रोसेसर होगा होगा, जो 4 जीबी रैम के साथ आएगा. फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की मेमोरी दी गई है.

गैलेक्सी जे8 में डुअल कैमरा सेटअप होगा जो 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा तो 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो f/1.9 अपर्चर पर काम करेगा. दोनों फ्रंट और रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश की सुवधा होगी. कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए- जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget