एक्सप्लोरर

फ्रीडम डे सेल: सैमसंग के इन बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 12 हजार रुपये तक डिस्काउंट

टेक जाइंट सैमसंग ने भी फ्रीडम डे के मौके पर अपनी बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देने का एलान किया है. यह डिस्काउंट 15 अगस्त तक सैमसंग के ई-स्टोर्स पर मिलेगा.

देश में 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाएगा. स्वतंत्र दिवस के मौके को भुनाने के लिए सभी दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर बड़े-बड़े ऑफर दे रही हैं. अब टेक जाइंट सैमसंग ने भी फ्रीडम डे के मौके पर अपनी बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देने का एलान किया है. यह डिस्काउंट 15 अगस्त तक सैमसंग के ई-स्टोर्स पर मिलेगा.

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपना सबसे मंहगा स्मार्टफोन नोट 9 अमेरिका में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है. इस स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 67,900 जबकि 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है. फ्रीडम डे के मौके पर अगर आप इस स्मार्टफोन को बुक करते हैं तो इसके साथ 4,999 रुपये में गियर सपोर्ट मिलेगी. इस वॉच की कीमत 22,900 रुपये है. इसके अलावा स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 6 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी.

गैलेक्सी S9, S9+ सैमसंग अपने इन दोनों बेहतरीन स्मार्टफोन पर 5 हजार से लेकर 6 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 6 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. इसका मतलब यह हुआ कि इन दोनों स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको 12 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है.

गैलेक्सी नोट 8 पिछले साल लॉन्च हुआ गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन इस समय भारत में 55,900 रुपये की कीमत पर खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 4000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 4 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी.

गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J8 सैमसंग ने हाल ही में इन दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये है. लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदते हैं तो आपको 1500 रुपये की छूट मिलेगा. इसी तरह J8 स्मार्टफोन को ICICI के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. ऐसे में J8 स्मार्टफोन 16,990 रुपये में आपका हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget