एक्सप्लोरर

कर्ज में डूबे भाई अनिल को उबारने में जुटे मुकेश, रिलायंस कम्युनिकेशन का वायरलेस नेटवर्क खरीदा

केश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन की चुनिदा संपत्तियों को खरीदने का ऐलान किया है.

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन की चुनिदा संपत्तियों को खरीदने का ऐलान किया है. खरीदी जाने वाली संपत्तियों मे स्पैक्ट्रम, टावर, ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क और मीडिया कनवर्जेंस नोट्स शामिल है. बहरहाल, अभी ये साफ नहीं है कि इस सौदे की कीमत क्या है. ध्यान रहे कि इसी हफ्ते अनिल अंबानी ने ऐलान किया था कि रिलायंस कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिक डेब रिस्ट्रक्चरिंग यानी एसडीआर से बाहर निकल रही है. इसी के साथ उन्होंने लेनदारों को मार्च 2018 तक कर्ज चुकाने और कुल कर्ज में 25 हजार करोड़ रुपये तक की कमी का भरोसा दिलाया.

खरीद से मिली रकम का इस्तेमाल रिलायंस कम्युनिकेशन कर्ज चुकाने में करेगी. इस तरह के करार का ये पहला मौका नहीं है, इसके पहले मुकेश अंबानी ने अपना मोबाइल कारोबार चलाने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी से स्पैक्ट्रम और ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क लिया था. रिलायंस जियो ने एक बयान जारी कर कहा कि रिलायंस कम्युनिकेशन की संपत्तियों के लिए दो स्तरों पर बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी की गयी जिसमें रिलायंस जियो ने बाकी दावेदारों से बाजी मारी. जियो को उम्मीद है कि इन सुविधाओं को हासिल करने से उसे अपने वायरलेस और फाइबर आधारित सेवाओं को बड़े पैमाने पर फैलाने में मदद मिलेगी. जियो ने बीते साल इंटरनेट आधारित मोबाइल सेवा (वोल्टे) शुरु की. मुफ्त बातचीत और बेहद कम कीमत पर डेटा की वजह से जियो के ग्राहकों की संख्या अब 15 करोड़ पर पहुंच गयी है जबकि बाजार की सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 28 करोड़ के आसपास है.

करार के मुताबिक, रिलायंस जियो को रिलायंस कम्युनिकेशन और उसकी सहयोगियों के

- 800/900/1800/2100 मेगाहर्टज बैंड में 4जी के 122.4 मेगाहर्टज स्पैक्ट्रम हासिल होंगे

- इसके अलावा 43 हजार टावर मिलेंगे

- साथ ही 1.78 लाख रुट किलोमीटर फाइबर और

- 248 मीडिया कनवर्जेंस नोड्स भी हासिल होंगे.

उधर, रिलायंस कम्युनिकेशन ने अपने बयान में कहा कि पूरा सौदा चरणबद्ध तरीके से जनवरी से मार्च के बीच पूरा हो जाने की उम्मीद है. हालांकि ये सबकुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि नियामक संस्थाओं और लेनदारों की अनुमति कब मिलती है. करार के मुताबिक, भुगतान नकद में होगा और इसमें दूरसंचार विभाग को स्पैक्ट्रम के बकाये के लिए अदा की जाने वाली रकम भी शामिल होगी. वहीं रिलायंस जियो का कहना है कि गोपनीयता की शर्तों की वजह से उचित समय पर बाकी बातों का ब्यौरा सार्वजनिक होगा.

माना जा रहा है कि इस खरीदारी के पीछे मुकेश अंबानी की कोशिश है कि कर्ज में डूबे भाई अनिल अंबानी को कैसे उबारा जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget