एक्सप्लोरर

रिलायंस रिटेल को दूसरी तिमाही में हुआ 681 करोड़ रुपये का लाभ

कंपनी ने इस दौरान पेट्रोकेमिकल कारोबार में रिकॉर्ड कमाई की. इसी तरह उसने खुदरा कारोबार और दूरसंचार क्षेत्र में भी जोरदार कमाई की. इससे तेलशोधन क्षेत्र में मार्जिन में गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली.

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल का कर-पूर्व लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में तिगुना होकर 1,392 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का कर-पूर्व लाभ 444 करोड़ रुपये था.  इस दौरान रिलायंस रिटेल की आय दोगुना से अधिक हो गई और यह 32,436 करोड़ रुपये रही. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 14,646 करोड़ रुपये थी. रिलायंस रिटेल के देशभर में 9,146 स्टोर हैं. ये स्टोर देश के 5,800 से ज्यादा शहर-कस्बों में फैले हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 9,516 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ हुआ. यह किसी एक तिमाही में कंपनी का सर्वाधिक मुनाफा है.

कंपनी ने इस दौरान पेट्रोकेमिकल कारोबार में रिकॉर्ड कमाई की. इसी तरह उसने खुदरा कारोबार और दूरसंचार क्षेत्र में भी जोरदार कमाई की. इससे तेलशोधन क्षेत्र में मार्जिन में गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली.  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने नतीजों पर कहा, “ आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हमारी कंपनी ने पिछली तिमाही में ठोस संचालन और वित्तीय नतीजे दिए हैं. साथ ही साल-दर-साल आय में बढ़ोत्तरी हो रही है.” उन्होंने कहा, “जिंस और मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हमारे तेलशोधन और पेट्रोकेमिकल कारोबार ने अच्छी आय वृद्धि देखी.”

बता दें कि पेट्रोलियम और दूरसंचार क्षेत्र की देश की इस दिग्गज कंपनी ने इसके साथ ही 5,230 करोड़ रुपये में डेन नेटवर्क लिमिटेड और हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड की बड़ी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का भी ऐलान किया. कंपनी ने बयान में बताया कि इस सौदे से जियो की पहुंच हैथवे और डेन के करीब 27,000 स्थानीय केबल ऑपरेटरों तक हो जाएगी. इससे जियो को आम घरों में ब्रांडबैंड और केबल टीवी सेवा देने में मदद मिलेगी.

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ 9,516 करोड़ रुपये या प्रति शेयर 16.1 रुपये रहा. जुलाई-सितंबर में कंपनी के शुद्ध लाभ में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 17.4 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले साल की इसी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 8,109 करोड़ रुपये या 13.7 रुपये प्रति शेयर रहा था.

रिलायंस जियो को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कर पूर्व 271 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली इस कंपनी के तेल शोधन कारोबार में कर पूर्व कारोबार में लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट देखने को मिली. मार्जिन गिरने से इस क्षेत्र में कंपनी का कर पूर्व लाभ 19.6 प्रतिशत लुढ़ककर 5,322 करोड़ रुपये रहा. इससे पिछली तिमाही में इसके तेलशोधन व्यवसाय के कर पूर्व लाभ में 16.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

तेल और गैस उत्पादन में गिरावट से इस कारोबार में कंपनी की कर पूर्व हानि पिछले साल की दूसरी तिमाही की 272 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान बढ़कर 480 करोड़ रुपये हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget