एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो की सस्ती टैरिफ दरों के कारण एयरटेल और वोडाफोन को देना होगा सस्ता डेटा-एनालिस्ट

नई दिल्लीः विश्लेषकों का मानना है कि नयी कंपनी रिलायंस जियो के अप्रैल से शुल्क वसूली शुरू किए जाने से मौजूदा व प्रतिस्पर्धी कंपनियों को ‘पूरी’ नहीं बल्कि ‘मामूली’ राहत मिलेगी जिन्हें अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए और अधिक सस्ते डेटा की पेशकश करनी पड़ेगी. जेपी मोर्गन ने कहा है कि दूरसंचार कंपनियों की इस प्रतिस्पर्धा से जहां टेलीकॉम की दुनिया में कुल दरों में गिरावट आएगी वहीं ग्राहकों को कम कीमत में अधिक डाटा की पेशकश भी मिलेगी. इसने कहा है कि मौजूदा कंपनियों को अपने डेटा पैक प्लान को जियो के प्रस्तावित प्लान के अनुसार ही तैयार करना होगा ताकि मौजूदा ग्राहक उनके साथ बने रहें. इस लिहाज से रिलायंस जियो की पेशकश को प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लिए मामूली ही राहत कहा जा सकता है. आपको बता दें कि जियो ने कल कहा कि वह अप्रैल 2017 से अपने ग्राहकों से शुल्क वसूली शुरू करेगी. गौरतलब है कि हाल ही ​में मुकेश अंबानी ने जियो के 10 करोड़ ग्राहकों की संख्या होने पर यूजर्स को मुफ्त डाटा और वॉयस कॉल का होली तोहफा देते हुए नए ऑफर पेश किए. उन्होंने जियो यूजर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप कस्टमाइज प्रोग्राम को पेश किया. उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2017 से पहले जियो ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को एक बार 99 रुपए देकर जियो प्राइम एनरोलमेंट कराना होगा. क्या है जियो प्राइम मेंबरशिप? इसके लिए यूजर्स 1 मार्च से 31 मार्च तक सब्सक्रीप्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लेकिन अगर यूजर ने इस सेवा के लिए खुद को रजिस्टर नहीं किया तो क्या होगा ये हम आपको बता रहे हैं. जो लोग जियो की प्राइम मेबर सब्सक्रीप्शन नहीं लेगें उनका नंबर जियो के प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन में बदल जाएगा. इसके साथ ही उन्हें जियो के टैरिफ प्लान के आधार पर बिल भरना होगा. ये टैरिफ प्लान कंपनी ने सितंबर 2016 में लॉन्च के दौरान पेश किए थे. हालांकि उनके लिए भी कॉलिंग फ्री होगी लेकिन उन्हें डेटा के लिए जियो टैरिफ प्लान के आधार पर कीमत चुकानी होगी. 1 मार्च से 31 मार्च 2017 तक के बीच 99 रुपये देकर यूजर जियो प्राइम मेंबर बनें और इसके बाद हर महीने 303 रुपये देकर जियो की हैप्पी न्यू ईयर सेवाएं अगले 12 महीने यानी 1 अप्रैल 2018 तक पा सकेंगे. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘जियो से सभी घरेलू नेटवर्क पर वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त होगा. रोमिग चार्ज भी नहीं होगा और न ही कोई हीडेन चार्ज होगा.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget