एक्सप्लोरर

Jio Prime Membership: 1 अप्रैल से जियो के हैपी न्यू ईयर आफर के लिए देना होगा 303 रुपये

मुंबई: मंगलवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 170 दिन में 10 करोड़ ग्राहक जोड़ने के ऐलान के साथ ही जियो के नए प्राइम सब्सक्रीप्शन का ऐलान किया. इसके तहत जियो के यूजर्स को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मिल रहे फ्री 4G डेटा और फ्री कॉलिंग का लाभ अगले 12 महीने तक यानी 1 अप्रैल 2018 तक मिलेगा. लेकिन इसके लिए यूजर को 99 रुपये सब्सक्रीप्शन फीस के तौर पर भरना होगा जिससे जियो प्राइम मेम्‍बर्स 1अप्रैल 2018 तक जियो हैप्‍पी न्‍यू ऑफर का अनलिमिटेड लाभ ले सकेंगे. इसके साथ ही प्रति महीना 303 रुपये जिसका मतलब 10 रुपये प्रतिदिन के तौर पर यूजर से इस सेवा के लिए चार्ज किया जाएगा.

कौन ले सकेगा जियो प्राइम सब्सक्रीप्शन? इस सेवा का लाभ जियो के अब तक के 10 करोड़ यूजर्स और 31 मार्च 2017 से पहले जियो से जुड़े कस्टमर्स को मिलेगा.1 मार्च 2017 से इस सब्सक्रीप्शन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. इसके लिए 1 मार्च से 31 मार्च 2017 के बीच आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. जियो प्राइम मेंबर बनने के लिए यूजर को 99 रुपये देने होंगे जो 12 महीने के लिए वैलिड होगा. कीमत 1 मार्च से 31 मार्च 2017 तक के बीच 99 रुपये देकर यूजर जियो प्राइम मेंबर बनें और इसके बाद हर महीने 303 रुपये देकर जियो की हैप्पी न्यू ईयर सेवाएं अगले 12 महीने यानी 1 अप्रैल 2018 तक पा सकेंगे. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि 'जियो से सभी घरेलू नेटवर्क पर वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त होगा. रोमिग चार्ज भी नहीं होगा और न ही कोई हीडेन चार्ज होगा.' बेनिफिट जियो प्राइम मेंबरशिप के साथ ही कस्टमर्स जियो की वर्तमान में मिल रही हैप्पी न्यू ईयर फ्री सेवा का फायदा अगले 12 महीने 1 अप्रैल 2018 तक ले सकेंगे. इसके अलावा कंपनी ने चैयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्राइम मेंबर के लिए और भी कई आकर्षक प्लान के ऐलान करेगा. जियो के प्राइम यूजर्स को जियो मीडिया, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियोटीवी की भी फ्री एक्सेस मिलेगी. कंपनी प्राइम सर्विस से जुड़े कस्टमर्स को लिए और भी कई खास ऐलान करेगी जिसका अभी इंतजार है. प्राइम मेंबरशिप के साथ जियो यूजर फ्री कॉलिंग और 1 जीबी 4G डेटा प्रतिदिन के हिसाब से पाएंगे जो वर्तमान हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में दिया जा रहा है. इसके साथ ही जियो मीडिया की 10,000 रुपये तक की सेवा एक साल तक फ्री मिलेगी.

बड़ी बातें:

-2017 से पहले पहले भारत के 99 फीसदी गांवों मे जियो का नेटवर्क मिलेगा. -लाखों यूजर्स ने MNP यानि मोबाइन नंबर पोर्टबिलिटी का सहारा लेते हुए जियो के कस्टमर बने

-आने वाले दिनों में डेटा की क्षमता दोगुनी की जाएगी.

-जियो से पहले मोबाइल पर डेटा इस्तेमाल करने के मामले में भारत 150वें स्थान पर था, अब भारत नंबर वन पर पहुंच गया है

-जियो बाकी ऑपरेटर्स के हाईएस्ट सेलिंग प्वाइंट को मैच करेगा और उनसे 20% ज्यादा डेटा प्रोवाइड करेगा-

-जियो से किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल हमेशा फ्री रहेगी.

-यूजर्स ने हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा कंज्यूम किया है. यह कुल मिलाकर 3.3 करोड़ जीबी डेटा प्रतिदिन है

-jio से हर मिनट दो करोड़ वॉयस कॉल हो रहे है

-जियो से हर सकेंड सात ग्राहक जुड़ रहे हैं

- जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget