एक्सप्लोरर

आज है रिलायंस की AGM, जानें 4G VoLTE फोन सहित क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान?

नई दिल्लीः आज यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे रिलायंस की 40वीं एजीएम (एनुएल जनरल मीटिंग) होगी. ये इवेंट मुंबई में होगा. जहां रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी कंपनी के शेयर हेल्डर्स और कर्मचारियों के संबोधित करेंगे. लेकिन इस बैठक का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. उम्मीद है कि एजीएम में मुकेश अंबानी जियो का मोस्ट अवेटेड 4G VoLTE फोन लॉन्च करेंगे. ये दुनिया का सबसे सस्ते 4G फोन होगा जिसकी कीमत 500 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा आज मुकेश अंबानी क्या कुछ खास कर सकते हैं ये हम आपके बता रहे हैं.

4G VoLTE फोन 500 रुपये वाला 4G VoLTE फोन रिलायंस जियो अपना नया फीचर फोन आज होने वाली कंपनी की AGM में लॉन्च कर सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 500 रुपये तक होगी आने वाले इस फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं. TechPP की नई लीक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले जियो फीचर फोन कंपनी के Lyf ब्रांड के तहत आएगा. इस 4G VoLTE फोन में 2.4 इंच का कलर डिसप्ले होगा. 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी. इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकेगी. ये फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आएगा जिसमें से एक नैनो सिम सपोर्टिव होगा और दूसरा स्लॉट स्टैंडर्ड सिम के साथ आएगा.

इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा होगा. इसमें 2000mAh की बैटरी होगी. ये फोन, ब्लूटूथ और वीडियो कॉलिंग सपोर्टिव होगा. रिपोर्ट की मानें तो जियो का फीचर फोन ‘KAI ओएस’ के साथ आएगा. जो फायरफॉक्स ओएस का कस्टमाइज वर्जन होगा. एक और रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर फोन हॉटस्पॉट सपोर्टिव होगा. जिसका मतलब है कि आप अपने फोन से कई डिवाइस कनेक्ट तकर सकते हैं और इंटरनेट चला सकते हैं.

जियो के सस्ते प्लान?

रिलायंस जियो ने इस महीने की शुरुआत में ही नए टैरिफ प्लान और रिवाइज्ड टैरिफ प्लान उतारा है. लेकिन आज होने वाली AGM में अपने कस्टमर्स के लिए नए बेहद सस्ते टैरिफ प्लान उतार सकती है. कंपनी के सूत्रों के मुताबिक नए प्लान की कीमत 100 रुपये से भी कम होगी. ये प्लान 80 रुपये से 90 रुपये के बीच की कीमत में हो सकते हैं.

जियो FTTH ब्रॉडबैंड पूरी उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी ब्रॉडबैंड सेवा का भी ऐलान कर सकती है. आपको बता दें कि जियो ब्रॉडबैंड का प्रोजेक्ट प्लान कई शहरों में जारी है. जहां कंपनी तीन महीने के लिए 100GB डेटा बर महीने फ्री दे रही है.

जियो DTH सेवा रिलायंस जियो टेलीकॉम के बाद देश की केबल इंडस्ट्री में भी कदम रख सकती है. कंपनी की DTH डायरेक्ट टू होम सर्विस को लेकर पिछले कुछल महीनों से चर्चा जोरों पर है. जियो के सेटअप बॉक्स की कुछ तस्वीरें भी लीक हो चुकी है. ये देखना दिलचस्प होगा कि आज कंपनी DTH को लेकर कोई ऐलान करती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget