एक्सप्लोरर

Launch Event: भारत में इस दिन लॉन्च होंगे Realme Narzo 30 4G और 5G स्मार्टफोन्स, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo 30 को हाल ही में कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है. सीरीज के 5G फोन की कीमत 20 हजार रुपये के अंदर ही मानी जा रही है.

मिड रेंज स्मार्टफोन्स के लिए पॉपुलर कंपनी Realme अपनी Narzo सीरीज का 5G फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी अपने लॉन्च इवेंट में Realme Narzo 30 4G और Realme Narzo 30 5G दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी. ये इवेंट 24 जून को दोपहर बार बजे वर्चुअली आयोजित किया जाएगा. आप इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फोन सबसे सस्ता 5G होगा. आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

Realme Narzo 30 4G और 5G के स्पेसिफिकेशंस 
Realme Narzo 30 4G और 5G में सिर्फ प्रोसेसर का फर्क है. इनमें 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 आधारित रियलमी UI 2.0 पर काम करता है. इसके 4G मॉडल में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर का यूज किया गया है, जबकि फोन के 5G वर्जन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

ऐसा होगा कैमरा
Realme Narzo 30 4G और 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा. वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 ही मेगापिक्सल का ब्लैक और व्हाइट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4K 30fps को सपोर्ट करता है. इसमें सुपर नाइट स्केप, अल्ट्रा मोड, पैनोरामा, पोट्रेट मोड, एआई सीन, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, HDR, अल्ट्रा मैक्रो और कई शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
Realme Narzo 30 4G में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. वहीं फोन के 5G मॉडल में भी 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे. ये फोन रेसिंग ब्लू और रेसिंग कलर ऑप्शन में मिलेगा.

Sony Xperia Ace 2 से होगा मुकाबला
Realme Narzo 30 का भारत में मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Sony Xperia Ace 2 से हो सकता है. Sony Xperia Ace 2 बजटफोन है इसकी कीमत 14,800 रुपए है. इस फोन में 5.5 इंच का HD+ डिस्प्ले है फोन में octa-core MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन वॉटर रसिस्टेंट भी है. इनमें 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 13 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है. आपको इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो USB Type-C पोर्ट की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें

सबसे बड़े स्मार्टफोन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Leitz Phone 1, जानिए क्या है स्पेसिफिकेशंस

OnePlus और Oppo का आपस में हुआ मर्जर, ऐसे काम करेंगी कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget