एक्सप्लोरर

Realme GT 5G समार्टफोन की पहली सेल आज, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 64 MP का है कैमरा

Realme GT 5G स्मार्टफोन को आज पहली बार सेल में खरीदने का मौका मिल रहा है. ये सेल आज दोपहर 12 बजे से Realme.com और Flipkart पर शुरू की जाएगी. आइए जानते हैं फोन की क्या कीमत है.

पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Realme ने हाल ही में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन GT 5G लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल आज आयोजित की जा रही है. ये सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी. फोन की खासियत 65W SuperDart चार्जिंग सपोर्ट के अलावा 64 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो शानदार रिजल्ट देता है. आइए जानते हैं इसके दूसरे स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में.

ये है कीमत और ऑफर
Realme GT 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है, जबकि स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 41,999 रुपये चुकाने होंगे. वहीं फ्लिपकार्ट अपग्रेड प्रोग्राम के तहत आप 70 प्रतिशत तक कम कीमत देकर 8GB रैम और 128GB वाले वेरिएंट को 26,599 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,399 रुपये में घर ला सकते हैं.

स्पेसिफिकेशंस
Realme GT 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट का 6.43-इंच का फुल HD + AMOLED डिस्प्ले है. स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्राइड 12 पर आधारित बीटा 1 पर काम करता है. इसमें वीसी बूस्ट स्टेनलेस स्टील कूलिंग सिस्टम भी है, जो एक नई 3डी वेपर कूलिंग तकनीक है. इसमें 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा
Realme GT 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सोनी का 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी
पावर के लिए Realme GT 5G में स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो 65W सुपरडार्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें डॉल्बी एटमस ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, हाई रेजोल्यूशन ऑडियो और एक 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है. फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है.  

Moto G 5G से है मुकाबला
Realme GT 5G फोन के कॉम्पटीशन की बात करें तो मोटोरोला के Moto G 5G जैसे फोन से इसका मुकाबला हो सकता है. हालांकि कीमत में मोटो जी 5जी इससे काफी कम है लेकिन फीचर्स के मामले में मोटो जी 5जी में 6.70-inch का टचस्क्रीन डिसप्ले दिया गया है जिसका 1080x2400 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G का प्रोसेसर है. इसमें 4GB रैम 5000mAh की बैटरी दी गई है. मोटो जी 5जी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है. इस फोन में 48-megapixel का प्राइमरी कैमरा, 8-megapixel का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. ऑटोफोकस रियर कैमरा सैटअप के साथ सेल्फी के लिए 16-megapixel का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Best Battery Smartphone Under 10000: ये है दमदार बैटरी वाले शानदार स्मार्टफोन, कीमत दस हजार से कम, जानें फीचर्स

Joker Virus: बेल्जियाई पुलिस की चेतावनी, इन 8 एंड्रॉयड ऐप्स में वापस आया ‘जोकर वायरस’, आपका एकाउंट कर सकता है खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget