एक्सप्लोरर

डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिये पीएम मोदी करेंगे BHIM-आधार की शुरुआतः अंगूठा लगाइये, पेमेंट कीजिए

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने को लेकर व्यापारियों के लिये भीम-आधार प्लेटफार्म और भीम एप के लिए नकद वापसी (कैशबैक) और ‘रेफरल बोनस’ स्कीम की कल नागपुर में शुरूआत करेंगे. कल आंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं. अब आप पड़ोस की दुकान पर अंगूठा लगाइए और पेमेंट कीजिए. भीम एप का व्यापारियों को जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म भीम-आधार की शुरूआत पीएम मोदी कल से करेंगे और इससे आधार प्लेटफार्म के जरिए डिजिटल पेमेंट का रास्ता साफ होगा.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इससे देश हर निवासी व्यापारियों के बायोमेट्रिक युक्त उपकरण पर अंगूठे का निशान जैसे अपने बोयोमेट्रिक पहचान (आंकड़े) का उपयोग कर भुगतान कर सकेंगे. ये डिवाइस बायोमेट्रिक जानकारी पढ़ने वाला स्मार्टफोन भी हो सकता है. बयान के अनुसार 27 बड़े बैंक तीन लाख व्यापारियों के साथ पहले ही इससे जुड़ चुके हैं लिहाजा वे भीम आधार का इस्तेमाल पेमेंट लेने के लिए करना शुरू कर सकते हैं. हाल में एक विज्ञापन काफी आ रहा है जिसमें दिख रहा है कि आधा लीटर दूध के लिए चेंज ना होने पर कस्टमर अंगूठा लगवा लेता है क्योंकि दुकानदार बोलता है कि कैश नहीं तो क्या हुआ आपके पास अंगूठा तो है ना! जी हां ये सच होने जा रहा है. पिछले साल दिसंबर में ही भीम ऐप लॉन्च करते वक्त प्रधानमंत्री ने आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम लाने का वादा किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भीम की ताकत ऐसी होगी ऐसी होगी कि आपको न मोबाइल फोन की जरूरत पड़ेगी, न स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी, न फीचर फोन की जरूरत पड़ेगी और न इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी सिर्फ आपको अंगूठे की जरूरत पड़ेगी. यानी सही मायने में कैशलेस और गैजेटलेस होकर आप रोजमर्रा के काम और ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. जानें कैसे काम करेगा BHIM-आधार ऐप ? आधार पे के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए. दुकानदार के पास भीम-आधार का मोबाइल ऐप होगा, जिसमें बायोमैट्रिक लगा होगा. दुकानदार को अपना आधार नंबर बताना होगा और अंगूठा लगाना होगा. जिसके बाद आपके बैंक अकाउंट से सीधे पैसा कट जाएगा. अगर आपका आधार नंबर एक से ज्यादा बैंक अकाउंट से जुड़ा है, तो पेमेंट करते वक्त किस बैंक अकाउंट से पेमेंट करना चाहते हैं, ये दुकानदार को बताना होगा. खास बात ये है कि बिना अंगूठा लगाए पेमेंट होगा ही नहीं. यानी आपके खाते से पैसा तभी कटेगा जब आपका अंगूठा लगेगा. हाल ही में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी जानकारी दी थी कि देश में 113 करोड़ आधार नंबर जारी हो चुके हैं रोजाना 20-25 लाख बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन हो रहे हैं जिनमें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होती है. बहुत ही सख्त आधार एक्ट के अंतर्गत इसको चलाएंगे. देश में मौजूदा समय में 113 करोड़ लोगों को आधार नंबर जारी किया जा चुका है. करीब 45 करोड़ बैंक अकाउंट आधार नंबर से जुड़े हैं. BHIM-आधार से आपको ये फायदे होंगे- पास में कैश रखने की जरूरत नहीं होगी. क्रेडिट-डेबिट कार्ड या ई वॉलेट की भी जरूरत नहीं होगी. पेमेंट के लिए किसी तरह के स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं होगी. आधार पे से पेमेंट करने पर किसी तरह का कोई सर्विस चार्ज भी नहीं लगेगा. जाहिर तौर पर ये नोटबंदी के बाद से कैशलेस ट्रांजैक्शन की तरफ सरकार का बड़ा कदम है. देश को कैशलेस इकोनॉमी बनाने की दिशा में ये बहुत बड़ा कदम होगा और इसके सफल होने की सरकार को भी बहुत उम्मीदें हैं. पीएम मेादी कल डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी लकी ग्राहक योजना तथा डिजिधन व्यापार योजना के तहत मेगा लकी ड्रा में घोषित विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget