एक्सप्लोरर

Poco F2 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, OnePlus 8 सीरिज से होगा मुकाबला

Poco ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन F2 Pro को लॉन्च कर दिया है. लगातार इस स्मार्टफोन के बारे में लीक्स आ रहे थे, और एक लम्बे समय से भी इसका इंतजार किया जा रहा था.

नई दिल्ली: चीनी की स्मार्टफोन कंपनी Poco ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन F2 Pro को लॉन्च कर दिया है. लगातार इस स्मार्टफोन के बारे में लीक्स आ रहे थे, और एक लम्बे समय से भी इसका इंतजार किया जा रहा था. इस नए डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है.

कीमत 

Poco F2 Pro को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा है. और बात कीमत की करें तो इसके 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत EUR 499 (करीब 41,500 रुपये) रखी है जबकि इसके 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599 (करीब 50,000 रुपये) है. इस फोन में नियोन ब्लू, साइबर ग्रे, इलेक्ट्रिक पर्पल, और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शम के तौर पर मिलेंगे.

हालांकि, Poco ने नए F2 Pro  की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई और जानकारी शेयर नहीं की है. आइये जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स, कैमरा सेटअप और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में.

कैमरा

इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो शूटर, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस मौजूद हैं. इतन ही नहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट पॉप-अप कैमरा दिया है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Poco के नए F2 Pro  में 6.67 इंच का फुल एचडी एचडीआर10 एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है, यहं फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 5G (NSA SA), 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, GPS, NFC और USB पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700 mAh की बैटरी से लैस है.

OnePlus 8 सीरिज से होगा मुकाबला

Poco F2 Pro का सीधा मुकाबला OnePlus 8 और OnePlus 8 प्रो से माना जा रहा है. कीमत की बात करें तो OnePlus 8 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से शुरू है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तक जाती है. जबकि OnePlus 8 प्रो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 54,999 रुपये देने होंगे. वहीं 12 GB रैम  और 256 GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये खर्च करने होंगे.

परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है. OnePlus 8 Pro में पावर के लिए इसमें 4,510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus 8  में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. OnePlus 8 में 6.55 इंच के FluidAMOLED 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले लगा है. जबकि OnePlus 8 Pro इसमें 6.78 इंच के FluidAMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले लगा है.

यह भी पढ़ें 

जब खरीदना हो बिग स्क्रीन Smart TV तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन, कीमत 29 हजार रुपये से शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget