एक्सप्लोरर

डिजाइन और परफॉरमेंस के दम पर लुभाएगा Oppo Reno4 Pro, इस फोन को देगा चुनौती

Reno4 Pro के रियर में चार कैमरों का सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल ( Sony IMX586 ) का प्राइम सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस दिया है.

सुपर फास्ट चार्ज, प्रीमियम डिजाइन और कई शानदार फीचर्स के साथ हाल ही में Oppo ने भारत में अपना स्मार्टफोन Reno 4 Pro को भारत में पेश किया. नए Reno 4 Pro के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,990 रुपये है.यह फोन Starry Night और Silky White कलर ऑप्शन में मिलता है. इस रिपोर्ट में हम आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

डिजाइन नए Oppo Reno 4 Pro का 3D कर्व डिजाइन इसका प्लस पॉइंट है, यह बेहद स्लीक डिजाइन में है साथ हल्का भी है. इसमें सबसे ज्यादा लुभाता है इसका रियर लुक जहां पर चार कैमरे का सेटअप लगा है. डिजाइन के मालमे में यह काफी प्रीमियम डिवाइस है.

डिस्प्ले वहीं बात डिस्प्ले की करें तो नए Reno 4 Proमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. सेफ्टी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. यह डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट है. डिस्प्ले काफी स्मूथ है जिसकी मदद से फ़ोन यूज़ करने का एक्सपीरियंस बेहतर बनता है.

कैमरा फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Reno 4 Pro के रियर में चार कैमरों का सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल ( Sony IMX586 ) का प्राइम सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस दिया है.कंपनी ने इस फोन को खास फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया है. इस फोन से काफी बेहतर फोटो और वीडियो शूट किये जा सकते हैं. अगर आप एक youtuber हैं तो यह फोन आपके लिए है. लो लाइट में भी काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं. इसके अलावा अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड फीचर के साथ इस फोन के रियर में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जोकि सेल्फी लवर्स को वाकई पसंद आएगा. इस फोन से सुपर स्लो मोशन वीडियो शूट करना मजेदार रहता है.

परफॉरमेंस नए Reno 4 Pro में क्वॉलकॉम 720G स्नैपड्रैगन प्रोससर दिया है, इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है. पावर के लिए इस फोन में 4000mAh की बैटरी लगी है है जोकि 65W SuperVOOC 2.0 चार्जिंग से लैस है. फोन में कूलिंग सिस्टम भी है. यह फोन 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1,यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं. फोन में लगा प्रोसेसर वाकई जबरदस्त है. हेवी यूज़ पर भी फ़ोन में हैंग होने या हीट होने की कोई समस्या नहीं आई. यह बेहद स्मूथ रहा.

फोन की बैटरी एक दिन आराम से चल जाती है. और सबसे खास बात यह है कि यह फोन सिर्फ 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. तो कुल मिलाकर नया Oppo Reno 4 Pro एक शानदार स्मार्टफोन है, जिसमें क्वालिटी, फीचर्स और बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिलती है.

Samsung Galaxy A71 से होगा मुकाबला नए Oppo Reno 4 Pro का आमना-सामना Samsung के Galaxy A71से होगा. इस फोन की कीमत 29499 रुपये है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 ओक्टा-कोर चिपसेट दिया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल किया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें

4,000mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ LG K62 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन से लैस Nokia 3.4 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget