एक्सप्लोरर

Samsung और Apple को पीछे छोड़कर OnePlus बना प्रीमियम मोबाइल बाजार का किंग

34 प्रतिशत के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर है.

नई दिल्ली: वनप्लस फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने कहा कि वनप्लस ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है और कंपनी ने सिर्फ दो चीजों पर ही फोकस किया है जिसमें एक समय  पर एक ही प्रोडक्ट पर फोकस करना और दूसरा है अपने यूजर्स पर ध्यान देना.

मंगलवार को ग्लोबल रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने कहा कि वनप्लस ने सैमसंग को पछाड़ दिया है और साल 2018 के सेकेंड क्वार्टर में वो प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नंबर 1 बन गया है. बता दें कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट 30,000 रुपये के ऊपर वाले फोन होते हैं. वनप्लस का शेयर जहां 40 प्रतिशत है तो वहीं 34 प्रतिशत के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर है जबकि एपल को सिर्फ 14 प्रतिशत के शेयर मिले हैं.

काउंटरप्वाइंट के अनुसार वनप्लस के हर फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ भारत में कंपनी का यूजर बढ़ा है. जो अब रिकॉर्ड सेल्स की तरफ बढ़ रहा है. पिछले क्वार्टर में हमने वनप्लस 6 लॉन्च को देखा था जहां फोन को खरीदने के लिए लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ा.

वैसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार की बात करें तो सैमसंग और शाओमी की कड़ी टक्कर चल रही है. रिसर्च में कहा गया है कि भारत में 20,000 रुपये तक के मोबाइल बाजार में चाइनीज मोबाइल कंपनियों की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत तक हो गई है जो कि साल 2014 में 17 फीसदी थी. काउंटरप्वाइंट रिसर्च पार्टनर और रिसर्च डायरेक्टर नील शाह का कहना है कि चाइनीज कंपनियों ने भारत में अपने फोन के वितरण को काफी हद तक बढ़ा दिया है और वे बाजार को बेहतर तरीके से समझ रही हैं. ऐसे में एप्पल और सैमसंग को बाजार को समझने के लिए नए तरीके इजाद करने होंगे.

लाउ का जवाब

लाउ ने कहा कि भारत वनप्लस का सबसे बड़ा बाजार है जहां यूजर बेस सबसे ज्यादा है. लाउ ने आगे कहा कि कंपनी की रेवेन्यू में तीसरा हिस्सा भारत के यूजर बेस से आता है. साल 2017 में यही ग्लोबल रेवेन्यू 1.4 बिलियन डॉलर का था. बता दें कि भारत में इस स्मार्टफोन को 18 से 24 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. लाउ ने 2013 में कंपनी की कमान संभाली थी और उसी समय वनप्लस की भी शुरूआत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
जम्मू-कश्मीर में रेल विस्तार के दो बड़े प्रस्तावों पर रोक, क्या वजह?
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Embed widget