एक्सप्लोरर

आज से शुरू हो रही है वनप्लस 7 प्रो के आलमंड कलर वेरिएंट की सेल, रखी गई है ये कीमत

चीनी दिग्गज कंपनी ने 14 मई को एक इवेंट के दौरान दो स्मार्टफोन वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च किया था. कंपनी ने वनप्लस 7 प्रो के तीन कलर वेरिएंट्स - नेबुला ब्लू, ब्लैक और आमंड को लॉन्च किया था.

वनप्लस 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स 14 मई को लॉन्च किया था. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने तीन करल- नेबुला ब्लू, ब्लैक और आमंड कलर वेरिएंट्स को लॉन्च किया था. कंपनी आज 14 जून को भारतीय कस्टमर्स के लिए दोपहर 12 से आमंड कलर वेरिएंट्स की बिक्री शुरू करेगी. वनप्लस 7 प्रो आलमंड कलर वेरिएंट की भारत में कीमत 52,999 रुपए रखी गई है. यह वेरिएंट केवल एक स्टोरेज वर्जन 8 जीबी + 256 जीबी के साथ पेश किया गया है.

आज से शुरू हो रही है वनप्लस 7 प्रो के आलमंड कलर वेरिएंट की सेल, रखी गई है ये कीमत

कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट में वनप्लस 7 सीरीज के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए. वनप्लस ने अपने 'वनप्लस 7' और 'वनप्लस 7 प्रो' स्मार्टफोन्स को ग्लोबली एकसाथ लॉन्च किया था. वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7 डिवाइसेज में से बेहतर वेरियंट है, इसलिए इसपर सभी की खास नजरें है. इवेंट के मुताबिक, वनप्लस 7 प्रो के फीचर्स में ट्रिपल कैमरा है, डिस्प्ले पर दोहरा कर्व्ड एज भी दिया गया हैं. स्मार्टफोन में सेल्फी लिए पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन को नेबुला ब्लू, ब्लैक और आमंड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.

इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ऑल ग्लास दिया गया है. पेई ने इसे अब तक का सबसे खूबसूरत वनप्लस स्मार्टफ़ोन बताया. पेई कहते हैं कि डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में फ्लुइड एमोलेड दिया गया है, जो बॉर्डरलेस है. पेई ने इसे 'नो होल, नो नॉच बताया. वनप्लस 7 प्रो में क्यूएचडी+ रिज़ॉल्यूशन पैनल दिया गया है, जिसका डिस्पेल 6.7 इंच का है. जिसमें 516 की पीपीआई है.

कैमरा वह वनप्लस 7 प्रो का सेल्फी कैमरा मोटराइज्ड है, जिसे डिस्प्ले अंदर टक किया गया है. वनप्लस का कहना है कि सेल्फी लेने के लिए यदि आप इसे 50 साल भी इस्तेमाल करें फिर भी कैमरा ठीक काम करता रहेगा. वनप्लस 7 प्रो में अलग-अलग पावर सेंसर के तीन रियर कैमरा दिए गए हैं. जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर से लैस है. यह लो लाइट में भी काफी बेहतर प्रदर्शन करता है. फोन के दूसरे कैमरा की बात करें तो इसमें 7पी लेंस है और ओसआई भी दिया गया है. वनप्लस 7 प्रो में एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी है जिसका रिजोल्यूशन 16 मेगापिक्सल है. वनप्लस 7 प्रो तीसरे लेंस में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ टेलीफोटो लेंस है और यह 8 मेगापिक्सल का है. वनप्लस 7 प्रो कैमरे में पीडीएएफ, लेजर ऑटो फोकस और सीएएफ को भी सपोर्ट करता है.

अन्य फीचर्स वनप्लस 7 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है, यह 7nm प्रोसेसिंग चिपसेट से लोडेड है जो एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. वनप्लस का कहना है कि यह 20 फीसदी ज्यादा पावरफुल है. ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है. फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है. वनप्लस 7 प्रो यूएफएस 3.0 मेमोरी के साथ आता है, जो इसे लाने वाला यह दुनिया का पहला डिवाइस होगा. स्मार्टफोन 30w व्रैप चार्ज के साथ आता है जिसमें 4000 एमएएच की बैटरी को लिक्विड कूलिंग फीचर्स के साथ दिया गया है.

ऑक्सीजन ओएस फीचर के तहत कंपनी स्मूथ नेवीगेशन का भी वादा कर रही है. स्मार्टफोन के अंधाधुंध इस्तेमाल से निजाद दिलाने के लिए इसमें नया ज़ेन मोड भी दिया गया है, जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से 20 मिनट का ब्रेक लेने देगा. इन 20 मिनटों के दौरान, आप केवल कॉल कर पाएंगे और फोटो ले सकते हैं.

वनप्लस 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वैरिएंट के लिए क़ीमत 48,999 रुपये से शुरू होती है, 8 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 52,999 रुपए होगी जबकि 12 जीबी रैम की कीमत 57,999 रुपए होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget