एक्सप्लोरर

OnePlus 6 का Marvel Avengers Limited Edition का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

कंपनी ने वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें ये कहा गया है कि 17 मई 2018 को एवेंजर्स के इस वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: वनप्लस का मोस्ट अवेटेड फोन वनप्लस 6, 16 मई 2018 को लंदन के एक इवेंट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद फोन को चीन और फिर अगले दिन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. वहीं कंपनी ने वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें ये कहा गया है कि 17 मई 2018 को एवेंजर्स के इस वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया जाएगा. हालांकि वनप्लस 6 के लॉन्च होने से पहले हाल ही में एवेंजर्स वेरिएंट के रिटेल बॉक्स का टीज़र देखा गया. आपको बता दें कि फिल्म मार्वल्स एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है.

वनप्लस वीबो अकाउंट पर जारी हुए टीज़र के अनुसार, वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन रिटेल बॉक्स का स्नैपशॉट बाहर आ चुका है. जिसमें बॉक्स के टॉप पर जहां एवेंजर्स का लोगो दिख रहा है. तो वहीं साइड में मार्वल की ब्रैंडिंग. हालांकि इससे अधिक बॉक्स पर और किसी चीज की जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि एक और टीज़र में फोन को टेक्सचर्ड बैक के साथ देखा गया है. इससे पहले वनप्लस 5 टी स्टार वॉर्स को लेकर आ चुका है जिसमें कस्टम ब्रैंडिंग के फोन का डिजाइन थोड़ा अलग देखा गया है.

ये हो सकते हैं फोन के खास फीचर

आपको बता दें कि स्पेसिफिकेशन्स लीक के अनुसार वनप्लस 6 तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा. जिसमें व्हाइट, ब्लैक और ब्लू शामिल है. फोन में आईफोन एक्स की तरह जेस्चर और नॉच फीचर भी होगा. तो वहीं वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी.

वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. कैमरे की बात करें तो OnePlus 6 में भी डुअल रियर कैमार दिया जाएगा. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3450mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 5T की तरह यह स्मार्टफोन भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं. हालांकि अभी तक फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है जिसकी कीमत भारत में करीब 40 हजार रूपये तक हो सकती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget