एक्सप्लोरर

अब Oppo करेगा स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री, इस ब्रांड से होगा मुकाबला

भारत में अपने स्मार्टफोन और वायरलेस ईयरबड्स के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी में है. Oppo के जनरल मैनेजर यी वेई के अनुसार नए स्मार्ट टीवी अगले महीने (अक्टूबर) लॉन्च हो सकते हैं.

नई दिल्लीः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo भारत में अपने स्मार्टफोन और वायरलेस ईयरबड्स के लिए पहचानी जाती है. वहीं अब कंपनी ने अपने स्मार्ट-टीवी को मोबाइल ब्रांड के बीच उतारने का फैसला किया है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रही है.

चीनी कंपनी ने ओप्पो डेवलपर कॉन्फ्रेंस (ODC) 2020 के दौरान घोषणा की है कि वह चीनी बाजार के लिए ColorOS 11 और Oppo Watch ECG एडिसन को उतार सकती है. कंपनी का कहना है कि वह स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में विस्तार कर रही है. कंपनी का कहना है कि नए स्मार्ट टीवी अगले महीने (अक्टूबर) लॉन्च हो सकते हैं.

Oppo के जनरल मैनेजर यी वेई ने अपनी अपकमिंग स्मार्ट टीवी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि स्मार्ट टीवी का लॉन्च कंपनी के उपकरणों के IoT नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ओप्पो स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज में लॉन्च कर सकता है. इसके अन्तर्गत पहली 55 इंच और दूसरी 65 इंच की हो सकती है. ओप्पो के अपकमिंग टीवी और उनके रिमोट कंट्रोल ने हाल ही में 3 सी और ब्लूटूथ एसआईजी प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं.

शाओमी के Mi TV 4A और Mi TV 4A Pro से होगा मुकाबला भारत में Oppo की अपकमिंग स्मार्ट टीवी का मुकाबला शाओमी से हो सकता है. शाओमी ब्रांड के दो स्मार्ट टीवी आपको 15 हजार से कम की रेंज में मिल जायेंगे. इस कंपनी ने Mi TV 4A ( कीमत 13500 रुपये) और Mi TV 4A Pro( कीमत 12999 रुपये) दो मॉडल निकाले हैं. इन दोनों टीवी के फीचर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. इनकी डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट के साथ विविड पिक्चर मोड दिया है जिसमें पिक्चर क्वालिटी अच्छी दिखती है. दोनों टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है और इनमें डेटा सेवर मोड भी है. स्मार्ट टीवी में 2 यूएसबी पोर्ट और 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं. दोनों स्मार्ट टीवी में डॉल्बी प्लस साउंड टेक्नोलॉजी है और 20वॉट का साउंड सिस्टम है. इनमें नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार जैसे सभी बड़े ओटीटी एप चलेंगे. इसे भी पढ़ें अगले महीने भारत में दस्तक दे सकता है Vivo V20, इस फोन को देगा चुनौती Airtel के 3.7 मिलियन एक्टिव यूजर्स बढ़ें, Jio और Vodafone को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget