एक्सप्लोरर

आखिरकार भारत में लॉन्च हुए Nokia 6,Nokia 5 और Nokia 3, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

नई दिल्लीः HMD ग्लोबल ने आज मंगलवार को मचअवेटेड नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 भारत में लॉन्च कर दिया. नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये है जो 14 जुलाई से एमेजन पर उपलब्ध होगा वहीं नोकिया 5 की कीमत 12,899 रुपये है जो 7 जुलाई से प्री ऑर्डर के लिए एमेजन पर उपलब्ध होंगे. नोकिया 6 के साथ एमेजन ऑफर भी दे रहा है. अगर एमजेन प्राइम यूजर नोकिया 6 एमेजन पे का इस्तेमाल करके खरीदता है तो उसे 1000 रुपये की छूट मिलेगी. इसके साथ ही HMD ग्लोबल ने नोकिया 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है जो इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 9,499 रुपये है. नोकिया 3 16 जून से सभी खास ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 को HMD ग्लोबल ने MWC 2017 में ग्लोबली लॉन्च किया था. माइक्रोसॉफ्ट ब्रांड नेम हटने के बाद यटे नोकिया का भारत में पहला स्मार्टफोन है. साथ ही नोकिया के इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के जरिए नोकिया अपनी नई पारी खेलने को तैयार है.

Nokia 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा. नोकिया 6 में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है साथ ही 2.5D और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है.

प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट साथ ही 3 जीबी की रैम दी गई है. 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाला नोकिया 6 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. इसकी मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है.

एल्युमिनियम बॉडी से बने नोकिया 6 डिवाइस के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेड है. फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इस में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो ऑटोफोकस फोकस फेस डिटेक्शन, डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बेहतर साउंड के लिए डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस टेक और डुअल एम्पलिफायर दिया गया है.

nokia6-580x395

Nokia 5 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5 में 7.1 नॉगट ओएस दिया गया है. डिवाइस के साथ यूजर्स को गूगल फोटोज़ एप पर अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. नोकिया 5 में 5.2 इंच 720×1280 रिजॉल्यूशन वाली IPS डिस्प्ले दी गई है. साथ ही 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दी गई है. फोटोग्राफी के मामले में नोकिया 5 और नोकिया 3 दोनों में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्ल ही है लेकिन नोकिया 5 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है. ये डिवाइस टैम्पर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर में उपलब्ध है. नोकिया 5 में 3000mAh की बैटरी दी गई है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट और 2 जीबी की रैम दी गई है.

nokia

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन नोकिया 3 7.0 नॉगट ओएस पर काम करते हैं. डिवाइस के साथ यूजर्स को गूगल फोटोज़ एप पर अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. इस स्मार्टफोन में 5 इंच स्क्रीन दी गई है जिसमें 720×1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले है. 1.3GHz क्वार्ड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर वाला ये डिवाइस 2जीबी रैम के साथ आएगा. इसमें 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ा कर 128 जीबी किया जा सकता है.

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर औऱ फ्रंट कैमरा है. इस डिवाइस में 2650mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टीविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE की सुविधा होगी.

बात करते हैं नोकिया 5 की जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के साथ दिया गया है. नोकिया 3 की तरह इसे भी सीमलेस मेटल बॉडी दी गई है. ये डिवाइस डुअल सिम और सिंगर सिम दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget