एक्सप्लोरर

4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है नोकिया 6 (2018), इन खूबियों से लैस होगा यह स्मार्टफोन

एचएमडी ग्लोबल कंपनी यहां 4 अप्रैल को इवेंट ऑर्गनाइज करने वाली है. इस इवेंट के लिए कंपनी तमाम मीडिया हाउस को इनविटेशन भी भेज रही है. हालांकि, एचएमडी की तरफ से इस बात को आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है कि इस इवेंट में नोकिया 6 (2018) ही लॉन्च किया जाएगा.

नई दिल्ली: नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने नए स्मार्टफोन नोकिया 6 (2018) से पर्दा उठाया था. गूगल के एंड्रायड वन प्रोग्राम पर चलने वाला यह नोकिया का पहला स्मार्टफोन होगा. ऐसी खबरें हैं कि आने वाले बुधवार यानी 4 अप्रैल को इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है.

बता दें एचएमडी ग्लोबल कंपनी यहां 4 अप्रैल को इवेंट ऑर्गनाइज करने वाली है. इस इवेंट के लिए कंपनी तमाम मीडिया हाउस को इनविटेशन भी भेज रही है. हालांकि, एचएमडी की तरफ से इस बात को आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है कि इस इवेंट में नोकिया 6 (2018) ही लॉन्च किया जाएगा.

कैसा होगा नोकिया 6 का 2018 वर्जन

नोकिया 6 (2018) के स्पेफिकेशन के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किए गए नोकिया 6 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है. भारत में इसकी कीमत करीब 22 हजार रुपये रहने की उम्मीद है.

4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है नोकिया 6 (2018), इन खूबियों से लैस होगा यह स्मार्टफोन

नोकिया 6 के अपग्रेड के तौर पर इस स्मार्टफोन को पेश करते हुए कंपनी ने सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर में किया है. कंपनी में अब स्मार्टफोन में मिड बजट रेंज के फोन्स में इस्तेमाल होने वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया है. बता दें कि नोकिया 6 (2017) स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था. स्मार्टफोन के 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है.

4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है नोकिया 6 (2018), इन खूबियों से लैस होगा यह स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की बाकी खूबियां लगभग पहले की जैसी ही हैं. स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है. स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

4 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है नोकिया 6 (2018), इन खूबियों से लैस होगा यह स्मार्टफोन

स्मार्टफोन को पावर करने के लिए 3000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देते हुए 30 मिनट में 50 फीसद बैटरी के चार्ज होने का दावा किया है. स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.0 जैसे क्नेक्टिविटी विकल्प भी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च

'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!

चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'

केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Embed widget