एक्सप्लोरर

Nokia 2.3 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, कई खूबियों से लैस ये फोन जल्द होगा आपके हाथ में

नोकिया का लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 2.3 लॉन्च हो गया है. कस्टमर्स के लिए ये फोन 27 दिसंबर से मार्केट में उपलब्ध रहेगा. जिसे नोकिया स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

नई दिल्ली: मोबाइल की दुनिया में एक समय अपना सिक्का जमाने वाली कंपनी नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2.3 लॉन्च कर दिया है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर की सुविधा से लैस ये स्मार्टफोन जल्द ही यूजर्स के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन में एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी देने का एलान किया है.

नोकिया के इस लेटेस्ट फोन में मीडियाटेक हीलियो ए-22 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इस शानदार स्मार्टफोन में 4000 एमएच की बैटरी दी गई है. ये फोन ग्राहकों के लिए 27 दिसंबर से मार्केट में उपलब्ध रहेगा.

क्या-क्या हैं खूबियां

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस इस फोन में 6.2 एचडी डिस्प्ले लगी है. इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इसे वाटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया गया है. साथ ही ये लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड के पाई वर्जन से लैस है.

नोकिया के 2.3 मॉडल में 32 जीबी स्टोरेज है. साथ ही 400 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है. इसके साथ ही स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और 3.5 किलोमीटर हेडफोन जैक जैसी सुविधाएं दी गईं हैं.

अगर कैमरे की बात करें तो ये फोन फोटो खींचने के शौकीन लोगों के लिए शानदार साबित हो सकता है. इस फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं. एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा हुआ है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कीमत और ऑफर्स

नोकिया के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत 8199 रुपये है. साथ ही इसमे कई तरह के ऑफर्स भी दिए गए हैं. अगर जियो यूजर्स इस फोन को खरीद कर इसमें 249 या 349 का प्रीपेड प्लान लेते हैं तो उन्हें 7200 रुपये तक के जियो बेनिफिट्स मिलेंगे. इन बेनिफिट्स में 2200 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy A01 से उठा पर्दा, इसमें मिलेगा ड्यूल रियर कैमरा सेटअप pTron लाया सबसे सस्ता एयरपॉड, जानें कीमत और खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बंद होंगे 252 मदरसे, मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'ये बताना चाहते हैं कि...'
बंगाल में बंद होंगे 252 मदरसे, मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'ये बताना चाहते हैं कि...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में बंद होंगे 252 मदरसे, मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'ये बताना चाहते हैं कि...'
बंगाल में बंद होंगे 252 मदरसे, मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'ये बताना चाहते हैं कि...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
'छम्मक छल्लो' पर लड़की के कातिलाना डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर
'छम्मक छल्लो' पर लड़की के कातिलाना डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर
घंटों चलेगी Windows Laptop की बैटरी! बस बदल दें ये एक Settings
घंटों चलेगी Windows Laptop की बैटरी! बस बदल दें ये एक Settings
Embed widget