एक्सप्लोरर

MWC 2018: HMD ग्लोबल ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता नोकिया 1 स्मार्टफोन, एंड्रायड गो से होगा लैस

गूगल ने कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के मद्देनज़र एंड्रायड गो की घोषणा बीते साल अक्टूबर में की थी.

नई दिल्ली: मोबाइल मेकर एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 की शुरुआत होते ही अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन नोकिया 1 को लॉन्च कर दिया है. नोकिया 1 गूगल के एंड्रायड गो ऑपरेटिंग पर चलने पर सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. गूगल ने कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के मद्देनज़र एंड्रायड गो की घोषणा बीते साल अक्टूबर में की थी.

पिछले काफी वक्त से ही नोकिया 1 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. दावों के मुताबिक नोकिया 1 को कम कीमत में बेहतरीन एंड्रायड अनुभव देने वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है.

नोकिया 1 की खूबियां

नोकिया 1 में 4.5 इंच का डिस्प्ले 216 पीपीआई के साथ दिया गया है. स्मार्टफोन की बॉडी को डिजाइन करने के लिए पॉली कार्बोनेट का इस्तेमाल किया है जो कि फोन को पकड़ने के लिए अच्छी ग्रिप भी देती है.

एंड्रायड गो के लिए ही स्मार्टफोन में केवल 1GB रैम दी गई है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. ये प्रोपेसर कम कीमत के स्मार्टफोन्स में ही इस्तेमाल किया जाता है.

स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया है, जबकि सेल्फी लेने के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2150mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन में वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी के विकल्प दिए गए हैं. भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 5 हजार रुपये हो सकती है. हालांकि भारत में इस स्मार्टफोन के उपलब्ध होने की तारीख अभी सामने नहीं आई है.

क्या है एंड्रायड गो?

एंड्रायड गो गूगल के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड ओरियो का लाइट वर्जन है. एंड्रायड गो को कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया है. एंड्रायड गो स्मार्टफोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसी एप के स्पेशल वर्जन मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, समिट में आज क्या-क्या होगा
LIVE: PM मोदी की 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, BRICS में आज क्या-क्या होगा
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
Embed widget