एक्सप्लोरर

ANC हेडफोन से है बड़ा खतरा! लोगों को हो रही यह दिक्कत, रिसर्च में सामने आई बात

आजकल लोग जिम से लेकर सफर तक करने में नॉइस कैंसलिंग हेडफोन यूज कर रहे हैं. अब एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि इसके ज्यादा लंबे इस्तेमाल से कई खतरे हैं.

आजकल बहुत बड़ी संख्या में लोग एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) या नॉइस कैंसलिंग हेडफोन का यूज कर रहे हैं. ये बाहर के शोर को कम कर स्पष्ट आवाज सुनने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह तेज शोर से भी कानों को बचाने का काम करते हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि इनके लंबे इस्तेमाल से कई खतरे हैं. ये लोगों की शब्दों को समझने की एबिलिटी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

नॉइस कैंसलिंग हेडफोन से क्या खतरा?

यूनाइटेड किंगडम की नेशनल हेल्थ सर्विस के 5 ऑडियोलॉजी विभागों ने कहा है कि लोगों को सुनने में होने वाली दिक्कतें बढ़ रही हैं. जांच में उन्होंने पाया कि उन्हें सुनाई ठीक से देता है, लेकिन कई लोग ऑडिटरी प्रोसेसिंग डिसॉर्डर (APD) से जूझ रहे हैं. यह ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें दिमाग आवाजों और बोले गए शब्दों को समझ नहीं पाता है. इसका मूल कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि नॉइस कैंसलिंग हेडफोन और इयरफोन इसके पीछे की वजह हो सकते हैं. 

APD में होती हैं ये दिक्कतें

आमतौर पर APD उन लोगों को प्रभावित करती है, जिन्हें दिमाग में चोट लगी होती है या कानों में इंफेक्शन होता है. APD से पीड़ित लोग शोर वाले माहौल में लोगों की बातचीत को समझ नहीं पाते हैं और उनके लिए एक समान आवाज वाले शब्दों में अंतर करना मुश्किल होता है. इसके अलावा उन्हें बोलकर कही गई बातों को प्रोसेस करने में दिक्कत होती है. 

क्या ANC हेडफोन से होता है APD?

अभी इसके ठोस सबूत नहीं हैं, लेकिन ब्रिटिश एकेडमी ऑफ ऑडियोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट क्लेयर बेंटन ने बताया कि एक्टिव नॉइस कैंसलिंग हेडफोन के कारण दिमाग यह भूल सकता है कि आसपास के वातावरण के शोर को कैसे प्रोसेस करना है. ऐसे हेडफोन में तेज आवाज में गाने सुनने को लेकर डॉक्टरों ने पहले कई बार चेताया है, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में पता चला है कि कम आवाज में हेडफोन में कुछ सुनना खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Apple आज ला सकती है iPhone SE 4, मिलेंगे कई अपग्रेड्स, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget