एक्सप्लोरर

अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया था शख्स, 3 साल बाद TikTok पर मिला

चीनी मोबाइल एप टिकटॉक इन दिनों सुर्खियों में है. अश्लील कंटेन्ट शेयर होने की वजह मद्रास हाई कोर्ट ने इस एप पर बैन भी लगा दिया था. हालांकि, इसे वापस हटा लिया गया है.

बीते दिनों मोबाइल एप्लिकेशन टिकटॉक अपने 'आपत्तिजनक' कंटेन्ट के जरिए सुर्खियों में छाया हुआ था. मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से इस एप पर बैन लगा दिया गया था. हालांकि, इस बैन को बाद में हटा लिया. अब चीनी-एप ने तमिलनाडु के विल्लुपुरम में एक महिला को उसका पति खोजने में मदद की है जो पिछले तीन साल से लापता था.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुरेश और जयाप्रदा की शादी को छह साल पहले हो गई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. 2016 में एक पारिवारिक कलह के बाद सुरेश ने घर छोड़ दिया और वापस नहीं लौटा. तब जयाप्रदा ने विल्लुपुरम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, उसने अनुरोध किया कि उसके पति का पता लगाया जाए. इस बीच एक हफ्ते पहले जयाप्रदा के एक रिश्तेदार ने टिकटॉक पर एक वीडियो पाया, जिसमें सुरेश जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला किन्रर के साथ देखा गया था, जिसकी पहचान बाद में रोजी के रूप में हुई.

रिश्तेदार ने जयाप्रदा को यह वीडियो दिखाया जिसके बाद उसने पुष्टि की कि वह उसका पति ही है. वीडियो को देखने के बाद जयाप्रदा ने पुलिस से दोबारा संपर्क किया. पुलिस ने तब विल्लुपुरम के एक एनजीओ- एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी एम्पावरमेंट के लोगों को वीडियो क्लिप दिखाया, जिन्होंने सुरेश और उस महिला किन्रर को कृष्णगिरी जिले में ढूंढ़ निकाला. एनजीओ की अध्यक्ष बी. सलीमा ने कहा कि ग्रुप के लोगों में से एक ने वीडियो में महिला किन्रर की पहचान रोजी के रूप में की है, जो होसुर में रहती थी.

पुलिस की तरफ से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सुरेश होसुर में एक निजी ट्रैक्टर कंपनी में काम करने लगा था. बाद में उसने रोजी से मुलाकात की और उन्होंने शादी कर ली. पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की और सुरेश को उनके परिवार के साथ फिर से मिलाने में मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'

'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल

Embed widget