एक्सप्लोरर

जानिए क्या है WhatsApp Business अकाउंट और क्या हैं इसके फायदे

WhatsApp Business छोटे व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा देने में मदद करता है. इससे काम करना और व्यापारियों का आपस में संपर्क काफी आसान हो जाता है. साथ ही इसके जरिए बिजनेस में सेंपल वगेरह एक्सचेंज करने में भी मदद मिलती है.

दुनियाभर में WhatsApp के दो अरब से ज्यादा यूजर्स हैं और भारत में भी इसे यूज करने वालों की संख्या करोड़ों में है. इस ऐप ने ये मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया है. ये अपने यूजर्स को हर जरूरी सुविधा मुहैय्या करवाने की कोशिश करता है. आप इसके जरिए न सिर्फ चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं बल्कि अपने बिजनेस के लिए भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं WhatsApp बिजनेस अकाउंट क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं.

क्या होता है WhatsApp बिजनेस अकाउंट इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इतना पॉपुलर हो चुका है कि लोग अपना बिजनेस और बिजनेस से संबंधित जानकारी भी इस के माध्यम से शेयर करते हैं. लेकिन आप चाहें तो पर्सनल की बजाय WhatsApp का बिजनेस अकाउंट भी बना सकते हैं. WhatsApp बिजनेस अकाउंट पर्सनल अकाउंट से थोड़ा अलग है और इसमें आप अपने बिजनेस की जानकारी भी दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp का बिजनेस अकाउंट कैसे क्रिएट किया जाता है.

ऐसे बनाएं WhatsApp बिजनेस अकाउंट अपने फोन के प्ले स्टोर में WhatsApp बिजनेस डाउनलोड करलें. व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट इंस्टॉल होने के बाद इसे एक्टिवेट करना होता है. इसके लिए आपको अपने बिजनेस मोबाइल नंबर से इस ऐप में साइन-अप करना होगा. इसके बाद आपको तीन डॉट्स पर क्लिक करना है, यह आपको स्क्रीन के टॉप पर नजर आने वाले हैं. ऐसा करने से मेन्यू ओपन हो जाता है. मेन्यू ओपन होने पर सेटिंग पर क्लिक करना है और फिर बिजनेस सेटिंग पर क्लिक करना है. व्हाट्सऐप के बिजनेस एकाउंट में अगर आपकी कोई कंपनी है तो आप उस कंपनी के नाम पर भी व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट बना सकते है और अपनी वेबसाइट का एड्रेस या दूसरी डिटेल्स भी डाल सकते है.

WhatsApp और WhatsApp Business में क्या है फर्क ? WhatsApp और WhatsApp Business भले ही एक जैसे दिखते हों, लेकिन दोनों अलग-अलग ऐप हैं. व्हाट्सऐप एक मैसेजिंग ऐप है जो आपको अपने परिवार और दोस्तों के संपर्क में रखने के लिए है. वहीं व्हाट्सएप बिजनेस आपके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉर्म है. ये ऐप आपको अपने ग्राहकों के साथ संवाद करने और अपने ब्रांड को विकसित करने के लिए बनाया गया है. दो ऐप के बीच सुविधाओं का भी अंतर है. दोनों ऐप में कुछ विशेषताएं कॉमन हैं लेकिन व्हाट्सएप बिजनेस में बिजनेस प्रोफाइल और बिजनेस मैसेजिंग टूल जैसी विशेष सुविधाएं दी गई हैं.

WhatsApp Business के फायदे WhatsApp Business छोटे व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा देने में मदद करता है. इससे काम करना और व्यापारियों का आपस में संपर्क काफी आसान हो जाता है. साथ ही इसके जरिए बिजनेस में सेंपल वगेरह एक्सचेंज करने में भी मदद मिलती है. इसके जरिए ऑर्डर के लेन देन में काफी आसानी होती है. ये सीधे व्यापार और ग्राहकों को आपस में जोड़ता है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp पर ऐसे बनाएं पर्सनल डायरी और नोट्स, जानें ये खास टिप्स अनचाहे और अनजाने WhatsApp Group में नहीं होना चाहते हैं Add तो आजमा सकते हैं ये ट्रिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget