एक्सप्लोरर

घर में पहली बार लगवाने जा रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग सबसे पहले एयर कंडीशनर (AC) खरीदने की सोचते हैं. लेकिन अगर आप पहली बार अपने घर में AC लगवाने जा रहे हैं तो सिर्फ ब्रांड या टन क्षमता देखकर खरीदारी करना काफी नहीं होता.

AC Installation Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग सबसे पहले एयर कंडीशनर (AC) खरीदने की सोचते हैं. लेकिन अगर आप पहली बार अपने घर में AC लगवाने जा रहे हैं तो सिर्फ ब्रांड या टन क्षमता देखकर खरीदारी करना काफी नहीं होता. अगर जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो यह आराम देने की जगह परेशानी और नुकसान का कारण भी बन सकता है. आइए जानते हैं AC खरीदते और लगवाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

सही टन का चयन करें

AC की टन क्षमता कमरे के आकार पर निर्भर करती है. अगर कमरा बड़ा है और आप कम टन का AC लगवा देते हैं तो वह सही कूलिंग नहीं देगा और बिजली की खपत भी बढ़ेगी. आमतौर पर 100 से 120 स्क्वायर फीट कमरे के लिए 1 टन, 150 से 180 स्क्वायर फीट के लिए 1.5 टन और उससे बड़े कमरों के लिए 2 टन का AC फिट माना जाता है.

सही वायरिंग और MCB (Mini Circuit Breaker)

AC भारी बिजली से चलने वाला उपकरण होता है, इसलिए इसके लिए मजबूत वायरिंग और विशेष MCB की जरूरत होती है. अगर पुराने तारों पर AC चलाया गया तो वायरिंग गर्म हो सकती है और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हमेशा क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन से वायरिंग चेक कराएं और सही रेटिंग वाला MCB लगवाएं.

इनवर्टर या नॉन-इनवर्टर AC का चुनाव सोच-समझकर करें

इनवर्टर AC कम बिजली खाते हैं और लंबे समय तक चलाने पर बिजली बचाते भी हैं लेकिन ये थोड़े महंगे होते हैं. वहीं नॉन-इनवर्टर AC सस्ते होते हैं लेकिन बिजली की खपत ज्यादा करते हैं. ऐसे में आपको इनवर्टर या नॉन-इनवर्टर एसी खरीदने से पहले सोचना चाहिए.

वेंटिलेशन और इंस्टॉलेशन की जगह सही हो

AC की आउटडोर यूनिट ऐसे स्थान पर लगवाएं जहां हवा का प्रवाह अच्छा हो. बंद जगह या दीवार के एकदम पास लगवाने से यूनिट ओवरहीट हो सकती है और धमाका या खराबी हो सकती है. साथ ही, इंडोर यूनिट की ऊंचाई और झुकाव भी तकनीकी रूप से सही होना चाहिए. इसके अलावा किसी भी ब्रांड का AC खरीदने से पहले उसकी सर्विस और वारंटी जरूर चेक करें. अच्छे ब्रांड्स आमतौर पर 10 साल तक की कंप्रेसर वारंटी देते हैं.

यह भी पढ़ें:

भूकंप में म्यांमार की मदद के साथ भारत ने पहली बार किया सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमानजी के सामने झुका प्रशासन | Madhya Pradesh | Breaking News
UP Election 2027 | Akhilesh Yadav: 27 में Gen-Z की ही मर्जी, यूपी में चलेगी? | Mahadangal | ABP News
Ujjain Khade Hanuman Temple: खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताई चौंकाने वाली बात! | MP | Breaking
DR. Aarambhi: 😯Dimple का घर टूटने की कगार पर! सौतन की वापसी से 'Dr. Aarambhi' में मचा कोहराम। #sbs
Bollywood News: अजय देवगन और तब्बू फिर आमने-सामने, कहानी को जबरन खींचने पर सोशल मीडिया पर उठीं ट्रोलिंग की लहरें (10.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिली बम की धमकी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
Embed widget