एक्सप्लोरर

K20, और K20 Pro स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, पहली सेल में मिलेंगे ये कैशबैक ऑफर्स

दोनों स्मार्टफोन के कैमरा में कोई अंतर नहीं है, लेकिन कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स को अलग-अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है.

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने अपनी नई K सीरीज के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन K20 और K20 प्रो भारत में लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने ये दोनों स्मार्टफोन मई महीने में चीन में लॉन्च किए थे. शाओमी ने इंडिया में K20 स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये रखी है, जबकि K20 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपये से शुरू है. शाओमी ने एलान किया है कि K20 और K20 प्रो स्मार्टफोन 22 जुलाई से फ्लैश सेल के जरिए फ्लिपकार्ट और mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से लैस K20 स्मार्टफोन का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इस स्मार्टफोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं 855 चिपसेट से लैस K20 प्रो स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होगा.

K20 स्मार्टफोन की खूबियां

रेडमी K20 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. शाओमी ने अपनी K सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में पॉप अप सेल्फी फीचर का इस्तेमाल किया है. K20 स्मार्टफोन में मिड रेंज का लेटेस्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन के 6GB रैम 64GB स्टोरेज और 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं. स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप C के साथ 27w का फास्ट चार्जर दिया गया है.

K20 प्रो स्मार्टफोन की खूबियां

K20 की तरह K20 प्रो स्मार्टफोन में भी 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. K20 प्रो स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. K20 प्रो स्मार्टफोन के भी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं.

दोनों स्मार्टफोन्स में कैमरा के फ्रंट पर कोई अंतर नहीं है. स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का मैन रियर सेंसर है, जबकि 8 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए गए हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 20 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 4000mAh की बैटरी दी गई है. K20 और K20 प्रो स्मार्टफोन MIUI 10 पर चलते हैं.

मिलेंगे बेहद खास लॉन्च ऑफर्स

शाओमी ने दोनों ही स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर्स देने का भी एलान किया है. पहली सेल के दौरान अगर यूजर्स इस स्मार्टफोन को ICICI के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो उन्हें 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को यह स्मार्टफोन खरीदने पर डबल डेटा का फायदा भी मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget