एक्सप्लोरर

JioPhone को मिला YouTube एप, ऐसे करें डाउनलोड

एप उन्हीं फोन पर काम करेगा जो लेटेस्ट काईओएस वर्जन पर चलेंगे. लेटेस्ट अपडेट को चेक करने के लिए सबसे पहले यूजर को सेटिंग्स मेन्यू खोलना होगा उसके बाद डिवाइस पर क्लिक कर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा.

नई दिल्ली: गूगल का यूट्यूब एप अब जियो फोन पर भी उपलब्ध है. रिलायंस जियो ने जुलाई में हुए अपने एनुअल जनरल मीटिंग में इस बात का खुलासा किया था कि फोन को 15 अगस्त से व्हॉट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल मैप्स की सुविधा दी जाएगी. व्हॉट्सएप इसी महीने जियोफोन में आया है तो वहीं फोन में पहले से ही फेसबुक और गूगल मैप्स की सुविधा दी जा चुकी है जिसे काईओएस के लिए डिजाइन किया गया है. काईओएस डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम है. यूट्यूब को जियो फोन पर जियोस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, यूजर्स को इसके लिए यूट्यूब एप को सर्च कर उसे इंस्टॉल करना होगा. एप उन्हीं फोन पर काम करेगा जो लेटेस्ट काईओएस वर्जन पर चलेंगे. लेटेस्ट अपडेट को चेक करने के लिए सबसे पहले यूजर को सेटिंग्स मेन्यू खोलना होगा उसके बाद डिवाइस पर क्लिक कर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार यूट्यूब एप जैसा एंड्रॉयड और आईओएस पर चलता है ठीक उसी तरह जियोफोन पर भी काम करेगा. बता दें कि फोन में डार्क मोड, इनकॉग्निटो मोड और वीडियो को ऑनलाइन- ऑफलाइन डाउनलोड करने का ऑप्शन मौजूद नहीं है. जियोफोन यूजर्स यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर सकते हैं. ओरिजिनल जियोफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था. सेकेंड जनरेशन जियोफोन या जियोफोन 2 ने कंपनी के AGM मीटिंग के दौरान अपनी दस्तक दी. रिलायंस जियो का मानना है कि फिलहाल 25 मिलियन यूजर्स भारत में जियोफोन का इस्तेमाल करते हैं. जियोफोन का अगला टारगेट 100 मिलियन है. फोन को 2,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget