एक्सप्लोरर

जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स, बिल गेट्स से डेढ़ गुना अधिक संपत्त‍ि के मालिक

बेजोस कम से कम 1982 से अब तक के इतिहास में तो दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं.

 न्यूयॉर्क: अमीर और गरीब के बीच बढ़ती दरार को और चौड़ी करते हुए दुनिया में अमीरी की नई लकीर खीच गई है. एमेजन के कोफाउंडर जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. सोमवार को जारी रिपोर्ट में उनकी दौलत 150 अरब डॉलर बताई गई है. ये रिपोर्ट ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की तरफ से दी गई है. दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह-संस्थापक बिल गेट्स से उनकी संपत्त‍ि 55 अरब डॉलर ज्यादा है यानी जेफ बेजोस की दौलत बिल गेट्स से डेढ़ गुना अधिक है.

खास बात ये है कि भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की दौलत इस वक्त 40 अरब डॉलर है यानि बेजोस की दौलत मुकेश अंबानी की दौलत से करीब चार गुना ज्यादा है.

बिल गेट्स की संपत्ति साल 1999 में कुछ समय के लिए 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई थी. इसको अगर आज देखें तो यह करीब 149 अरब डॉलर होगा. इस तरह एमेजन के सीईओ बेजोस कम से कम 1982 से अब तक के इतिहास में तो दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं, जब से फोर्ब्स ने हर साल धनी लोगों की सूची प्रकाशित करनी शुरू की है. बेजोस ने ये उपलब्धि उस वक्त हासिल की जब एमेजन अपने 36 घंटो के प्राइम डे सेल की शुरूआत कर रहा था. प्राइम डे सेल का फायदा ग्राहक 16 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक उठा सकते हैं और ये सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है.

सोमवार को कंपनी का शेयर रिकॉर्ड 1,841.95 डॉलर तक पहुंचा जिसके बाद खबरों में आने के बाद ये 0.5 प्रतिशत पर बंद हो गया जो करीब 1,822.49 डॉलर था. बता दें कि बेजोस का 150 अरब डॉलर का आंकड़ा कुछ वक्त के लिए ही रह सकता है. क्योंकि नेटफ्लिक्स इंक के चलते स्टॉक एक्सचेंज 1800 डॉलर के नीचे रह गया था. बेजोस का नेट वर्थ इस साल 52 अबर डॉलर बढ़ा जो अलिबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के चेयरमैन जैक मा के कुल मूल्य से काफी ज्यादा है. जैक मा एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं. वहीं अगर किसी पूरे परिवार की बात की जाए तो 151.5 अरब डॉलर की संपत्त‍ि के साथ वाल्टन परिवार दुनिया का सबसे धनी राजवंश है.

फेडरल रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के 38.6 प्रतिशत की संपत्ति पर अमेरिका के टॉप 1 प्रतिशत लोगों का राज है. ये आंकड़ा 2016 का है. वहीं पिछले साल ऑक्सफैं इंटरनेशनल ने कहा था कि 80 प्रतिशत की कमाई दुनिया के 1 प्रतिशत लोगों के पास पहुंचता है. बता दें कि फिलहाल बेजोस के पीछे बिलगेट्स है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget