एक्सप्लोरर

Itel ने लॉन्च किया बेहद सस्ता Vision 2S स्मार्टफोन, 7 हजार रुपये में मिलेगी 5000mAh की बैटरी

Itel Vision 2S स्मार्टफोन को कंपनी ने बहुत ही कम कीमत के साथ बाजार में उतारा है. आप इस फोन को महज 6,999 रुपये की कीमत के साथ घर ला सकते हैं. साथ ही इस पर शानदार ऑफर भी मिल रहे हैं.

बेहद कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए Itel ने अपना नया स्मार्टफोन Vision 2S भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे महज 6,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है. ये फोन सिंगल वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शंस ग्रेडेशन पर्पल, ग्रेडेशन ब्लू और डीप ब्लू में लॉन्च किया गया है. सबसे खास ये है कि इस फोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है. यानि फोन खरीदने के 100 दिन के अंदर अगर फोन की स्क्रीन टूट जाए तो ग्राहक इसे रिप्लेस करवा सकेंगे. हालांकि ये ऑफर सिर्फ एक बार के लिए ही है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस.

ये हैं स्पेसिफिकेशंस
Itel Vision 2S स्मार्टफोन में 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 (Go Edition) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 2GB रैम 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा 
Itel Vision 2S स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी
Itel Vision 2S स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह 24 दिन तक का स्टैंडबाय और 25 घंटों तक का टॉक-टाइम देती है, यानि आप इसे एक बार चार्ज करके घंटो फोन पर बात कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. इसका डायमेंशन 166x76.3x8.9mm है.

इनसे होगा मुकाबला
वैसे तो भारत में कम कीमत में कई स्मार्टफोन्स अवेलेबल हैं, लेकिन Itel Vision 2S का भारत में Redmi 9A, Realme C2, Poco C3 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा. बजट सेगमेंट में इन स्मार्टफोन्स की मार्केट में अच्छी डिमांड है, देखना होगा कि ये स्मार्टफोन इन्हें कैसे टक्कर दे पाता है. 

ये भी पढ़ें

Xiaomi का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन इस दिन हो सकता है लॉन्च, सिर्फ 8 मिनट में होगा चार्ज

Smartphone Tips: स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर करते हैं ये गलतियां, जान लेंगे तो होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget