एक्सप्लोरर

ई-वॉलेट पर धोखाधड़ी से परेशान होने की जरुरत नहीं, सरकार देने वाली है आपको राहत की खबर!

नई दिल्लीः मोबाइल वॉलेट में जमा रकम के साथ अगर धोखाधड़ी हो जाती है तो परेशान होने का जरुरत नहीं है. जल्द ही इसकी भरपाई बीमा सुरक्षा के जरिए संभव हो सकेगी. मोबाइल वॉलेट में ग्राहकों के हितों और सुरक्षा के लिए सूचना तकनीक मंत्रालय नियमों का मसौदा जारी करने की तैयारी में है. आम राय जुटाने के बाद इसे अंतिम रुप दिया जाएगा.

पेटीएम और मोबीक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट की शुरुआत नोटबंदी के काफी पहले हो चुकी थी लेकिन 8 नवंबर यानी नोटबंदी के दिन से इनके कारोबार में खासी बढ़त देखने को मिली. रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि सितम्बर में मोबाइल वॉलेट के जरिए 7 करोड़ 53 लाख लेन-देन किया गया जिनकी कीमत 3192 करोड़ रुपये थी, नवम्बर में लेन-देन की संख्या 13 करोड़ 80 लाख पर पहुंची जिसकी कीमत थी 3305 करोड़ रुपये रही वहीं जबकि दिसंबर में लेन-देन की संख्या 21 करोड़ 31 लाख पर पहुंच गयी जिसकी कीमत 7448 करोड़ रुपये थी.

संख्या बढ़ने के साथ ही मोबाइल वॉलेट में धोखाधड़ी यानी बगैर जानकारी के पैसे निकाल लेने की शिकायतें बढ़ी हैं. अब ऐसी ही शिकायतों के निबटारे के लिए सूचना तकनीक मंत्रालय आम चर्चा के लिए नए नियमों का मसौदा जारी करने वाला है. कानून और सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 'ग्राहकों के हितों और सुरक्षा के लिए नियमों का ड्राफ्ट जल्द ही पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा. इस पर आम राय बनने के बाद ही अंतिम रुप दिया जाएगा.'

सूत्रों की मानें तो नए दिशानिर्देश में ये हो सकता है खास

  • सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बटुए में जमा पैसे की धोखाधड़ी होने के बाद ग्राहकों को मुआवजा दिलाने का इंतजाम होगा.
  • इसके लिए बीमा सुरक्षा की व्यवस्था करने की योजना है जिससे नुकसान की भरपाई हो सके.
  • इसके अलावा साइबर सिक्यूरिटी के मामले में विस्तृत दिशानिर्देश होंगे।.

वैसे तो मोबाइल वॉलेट के लिए अभी दिशानिर्देश रिजर्व बैंक जारी करता है. लेकिन सरकार ने साफ किया कि रिजर्व बैंक और सूचना तकनीक मंत्रालय की अलग-अलग भूमिका होगी. रिजर्व बैंक जहां ये तय करेगा कि एक समय में वॉलेट में कितना पैसा ऱखा जा सकता है और वॉलेट कौन जारी कर सकता है. वहीं साइबर कानून के तहत ग्राहकों के हित में नियम बनाने की जवाबदेही सूचना तकनीक मंत्रालय की होगी.

इस बीच, सरकार ने कहा है कि एच 1बी वीजा को लेकर अमेरिकी संसद में लाए गए नए बिल से भारतीय कंपनियों की चिंता से वो अवगत है. नए बिल में कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन दोगुना कर 1.30 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव है. कानून बनने पर अमेरिका में कारोबार कर रही भारतीय कंपनियों के लिए भारतीय कर्मचारियों को वहां रखना संभव नहीं हो सकेगा. इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस समेत भारतीय आईटी कंपनियां फॉरच्यून 500 अमेरिकी कंपनियों को सेवा मुहैया कराती हैं. साथ ही ये कंपनियां हर साल अमेरिकी सरकार को 20 अरब डॉलर बतौर टैक्स चुकाती हैं साथ ही उन्होंने 4 लाख लोगों को अमेरिका में रोजगार दिया है. ट्रम्प प्रशासन की नयी सोच से इन कंपनियों पर काफी बुरा असर पड़ने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget