एक्सप्लोरर

नए iPhone 2018 में क्या कुछ खास होगा, पिछले iPhone से ये कितना अलग होगा यहां जानिए

आने वाले आईफोन से जुड़ी अबतक जो भी जानकारी आई है यहां हम आपको बता रहे हैं.

नई दिल्लीः एपल हर साल अपने नए आईफोन मॉडल के साथ बाजार में दस्तक देता है और इस साल यानी एपल के 2018 के आईफोन मॉडल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इस साल आने वाले आईफोन का क्या नाम होगा या इसमें क्या फीचर होंगे इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं सामने आई है लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स जरिर सामने आई हैं जिससे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले नए आईफोन में क्या खास होगा. आने वाले आईफोन से जुड़ी अबतक जो भी जानकारी आई है यहां हम आपको बता रहे हैं.

साल 2017 की तरह इस साल भी एपल तीन आईफोन लॉन्च कर सकता है. इसमें एक प्रीमियम फ्लैगशिप होगा जो आईफोन X का सक्सेसर होगा वहीं दो अन्य आईफोन मॉडल भी उतारे जाएंगे जो इसके मुकाबले सस्ते होंगे. ये तीनों ही आईफोन पिछले साल लॉन्च आईफोन X जैसी डिजाइन के साथ आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन X के सक्सेसर की कीमत 900 डॉलर से- 1000 डॉलर तक हो सकती है. वहीं दूसरे आईफोन की कीमत 800 डॉलर से 900 डॉलर के बीच और सबसे सस्ते आईफोन की कीमत 600 डॉलर-700 डॉलर तक हो सकती है.

एपल से जुड़ी जानकारी देने वाले एनालिस्ट मिंग ची कोऊ के मुताबिक आईफोन X प्लस जो इस साल का सबसे प्रीमियम आईफोन मॉडल होगा उसमें 6.5 इंच की स्क्रीन होगी. इस साल दो आईफोन OLED स्क्रीन के साथ आ सकते हैं वहीं तीसरा आईफोन 6.1 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आएगा जो सबसे सस्ता वेरिएंट होगा. इस साल एपल डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव करने वाला है. अब एपल आईफोन 6, आईफोन 7 और आईफोन 8 जैसी डिजाइन नहीं देगा बल्कि नए तीनों आईफोन आईफोन X जैसी डिजाइन के साथ आएंगे और नॉच सपोर्ट करेंगे.

साल 2018 के इस आईफोन में iOS 12 आउट-ऑफ-द बॉक्स ओएस दिया जाएगा. इस ओएस को हाल ही में एपल ने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में उतारा है जिसमें स्क्रीन टाइम जैसे कई नए फीचर दिए गए हैं. इतना ही नहीं खबर है कि एपल इस बार आईफोन डुअल सिम स्लॉट के साथ उतार सकता है. अबतक सभी आईफोन सिंगल सिम सपोर्टिव होते हैं.

इस लीक रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है ये तो लॉन्च के बाद कही सामने आएगा. एपल हर साल सितंबर महीने में नए आईफोन लॉन्च करता है ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी सितंबर के पहले हफ्ते में ये आईफोन लॉन्च हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget