एक्सप्लोरर

विंडोज फोन इस्तेमाल करते हैं तो इस खबर को पढ़ लें, आपके फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

31 दिसंबर के बाद किसी विंडोज फोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा वहीं एक फरवरी 2020 के बाद पुराने एंड्रायड फोन्स में भी व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद हो जाएगा.

दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अब विंडोज फोन में नहीं चलेगा. जैसा कि आप जानते ही हैं कि व्हाट्सएप ने कुछ फोन में सपोर्ट बंद करने की घोषणा की है. 31 दिसंबर के बाद किसी विंडोज फोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा वहीं एक फरवरी 2020 के बाद पुराने एंड्रायड फोन्स में भी व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद हो जाएगा.

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप ने पहले ही कुछ विंडोज फोन में सपोर्ट बंद कर दिया था. फिलहाल ये मैसेजिंग एप विंडोज 8.1 और इसके ऊपर के वर्जन पर चल रहा था लेकिन अब इन फोन्स पर भी व्हाट्सएप नहीं चलेगा. व्हाट्सएप को माइक्रोसॉफ्ट के एपस्टोर से भी हटाया जा चुका है.

जनवरी 2020 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किन-किन तारीखों को रहेगी छुट्टी

आप जानते ही हैं कि व्हाटसएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है और भारत में भी करोड़ों लोग इस एप को यूज करते हैं. इसमें टेक्स्ट मैसेज के अलावा वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की भी सुविधा मिलती है. इसकी लोकप्रियता का कारण इसका काफी सिंपल और यूजर फ्रेंडली होना बताया जाता है.

व्हाट्सएप ने भी जारी किया बयान

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक विंडोज फोन, एंड्रॉयड फोन और आईफोन के पुराने वर्जन में व्हाट्सएप सपोर्ट देना बंद करने वाला है. ऑफिशियल ब्लॉग में व्हाट्सएप ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि अगर आपके पास एंड्रॉयड 2.3.7 वाला फोन है तो आपको जल्द ही सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा वहीं आईओएस 7 का इस्तेमाल करने वालों को भी सपोर्ट नहीं मिलेगा. इसके अलावा लूमिया फोन्स में भी सपोर्ट बंद होने वाला है.

हर दुल्हन को 10 ग्राम सोना देगी असम सरकार, जानिए कैसे उठाएं इस स्कीम का फायदा

बताया जा रहा है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स सपोर्ट नहीं करते हैं. व्हाट्सएप जितने नए फीचर उतार रहा है और लगभग रोजाना नए अपडेट जारी कर रहा है ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम उन्हें सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं. हाल ही में व्हाट्सएप ने फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर लॉन्च किया था और इससे पहले कॉल वेटिंग फीचर भी लॉन्च किया था.

व्हाट्सएप ने ये जानकारी भी दी है कि फरवरी 2020 से वो आईओएस 8 के लिए भी सपोर्ट बंद कर देगा. ऐसे में जिन लोगों के पास पुराने फोन हैं उनको थोड़ी परेशानी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget