एक्सप्लोरर

Laptop की बैटरी जल्दी हो जाती है खत्म? इन आसान टिप्स को फॉलो करके घंटों बढ़ा सकते हैं बैकअप

How to Increase Laptop Backup: आजकल लैपटॉप हमारे रोजमर्रा के काम का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन अगर आपका लैपटॉप तेजी से डिसचार्ज हो रहा है, तो यह आपके काम को बाधित कर सकता है.

How to Increase Laptop Backup: आजकल लैपटॉप हमारे रोजमर्रा के काम का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन अगर आपका लैपटॉप तेजी से डिसचार्ज हो रहा है, तो यह आपके काम को बाधित कर सकता है. आमतौर पर, एक नई लैपटॉप बैटरी 4-6 घंटे तक चलती है, लेकिन समय के साथ बैकअप कम होने लगता है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स और सेटिंग्स अपनाकर आप अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं बैटरी बैकअप बढ़ाने के आसान तरीके.

स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें

लैपटॉप की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करती है. अगर आपकी ब्राइटनेस बहुत ज्यादा है, तो बैटरी तेजी से खत्म होगी. इसे कम करने के लिए, Windows में Action Center (Windows + A) खोलें और ब्राइटनेस को 30-40% तक सेट करें. MacBook में F1 की दबाकर ब्राइटनेस कम करें.

बैटरी सेवर मोड ऑन करें

Windows और macOS में बैटरी सेवर मोड दिया जाता है, जिससे बैकग्राउंड ऐप्स और प्रोसेस धीमे हो जाते हैं और बैटरी लाइफ बढ़ती है.

Windows: Settings > System > Power & Battery > Battery Saver

MacBook: System Settings > Battery > Low Power Mode

अनावश्यक बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

कई बार हम ऐसे सॉफ़्टवेयर और ऐप्स ओपन रखते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती और ये बैटरी खपत करते रहते हैं.

Windows Task Manager (Ctrl + Shift + Esc) खोलें और Unnecessary Processes को End Task करें.

MacBook Users Activity Monitor (Cmd + Space > Search Activity Monitor) से बैकग्राउंड ऐप्स बंद कर सकते हैं.

Wi-Fi और Bluetooth जब जरूरी न हो, तो बंद करें

अगर आपको इंटरनेट या ब्लूटूथ की जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद कर दें. ये बैटरी की खपत को 10-20% तक बढ़ा सकते हैं.

लैपटॉप को ज़्यादा गर्म न होने दें

अगर लैपटॉप हीट होने लगे, तो बैटरी जल्दी खत्म होगी. इसे रोकने के लिए: लैपटॉप को फ्लैट और ठंडी जगह पर रखें. कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें. धूल जमने पर फैन की सफाई करें.

सही तरीके से चार्ज करें

बैटरी को 100% चार्ज करके ज्यादा देर तक प्लग इन न रखें. 20% से कम होने पर चार्जिंग लगाएं. Fast Charging से बचें, क्योंकि यह बैटरी लाइफ घटा सकती है. अगर आप ये छोटे-छोटे बदलाव अपने लैपटॉप में करेंगे, तो उसकी बैटरी लाइफ लंबे समय तक बनी रहेगी और आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

Valentine's Day पर गिफ्ट करने के लिए चाहिए फोन? 15,000 से कम कीमत वाले इन ऑप्शन पर डालें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget