एक्सप्लोरर

यहां जानिए, कैसे लॉन्च से पहले आप फ्री में पा सकते हैं OnePlus 6

वनप्लस के ‘The Lab’ मुहिम के तहत कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट का फीडबैक लेना चाहती है. इसके लिए वनप्लस 6 कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिया जाएगा

नई दिल्लीः वनप्लस का नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 होगा और इसका पूरे टेक जगत को इंतजार है. ये स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है. लेकिन लॉन्च से पहले वनप्लस ये स्मार्टफोन फ्री में पाने का मौका लेकर आया है. वनप्लस के ‘The Lab’ मुहिम के तहत कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट का फीडबैक लेना चाहती है. इसके लिए वनप्लस 6 कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिया जाएगा और उन्हें इस फ्लैगशिप का हैंड्स-ऑन रिव्यू देना होगा.इसके बदले ये यूजर्स वनप्लस 6 को फ्री में पा सकेंगे.

कैसे पाएं OnePlus 6 इसके लिए कंपनी के ‘The Lab-वनप्लस 6 एडिशन' पर लाग-इन करें. इसके बाद एक फॉर्म मिलेगा जिसे यूजर को भरना होगा. इसमें 3 मई सुबह 7.30 बजे तक हिस्सा लिया जा सकेगा.

यहां जानिए, कैसे लॉन्च से पहले आप फ्री में पा सकते हैं OnePlus 6

वनप्लस ने एक पोस्ट के जरिए बताया, ''The Lab की वापसी हो रही है, वनप्लस 6 के लॉन्च की तैयारियों के बीच हम 15 रिव्यू करने वालों को चुनेंगे जिन्हें नया वनप्लस 6 दिया जाएगा. अगर आप रैम और रोम के बारे में जानते हैं और इसे शब्दों में बता सकते हैं तो लैब में हिस्सा लीजिए. हमें इंतजार होगा कि आप इस स्मार्टफोन के बारे में क्या कहते है?''

क्या हो सकता है OnePlus 6 में खास?

अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 6 व्हाइट, ब्लैक और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में आ सकते हैं. वनप्लस 6 एज टू एज स्क्रीन और नॉच के साथ आएगा. इसमें आईफोन X की तरह जेस्चर कंट्रोल सपोर्ट फीचर हो सकता है. कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ बता चुके हैं कि वनप्लस 6 का नॉच हाइड यानी छुपाया भी जा सकेगा. इसके अलावा लाउ ने फोरम पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि वनप्लस 6 स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8 जीबी रैम होगी. इसके अलावा वनप्लस 6 में 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. इसका एवेंजर्स थीम वाला मॉडल लॉन्च किया जा सकता है. आपको याद होगा कि वनप्लस 5T का भी स्टार-वॉर्स लिमिटेड एडिशन कंपनी ने उतारा था.

इसके साथ ही इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है. यानी ये पुराने डिवाइस वनप्लस 5T के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले पैनल से थोड़ा बड़ा होगा. एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट जैसे फीचर हो सकते हैं. यह फोन इसी साल जून में दस्तक दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget