एक्सप्लोरर

Facebook पर आप कितना समय बर्बाद करते हैं, ये टूल देगा पूरी जानकारी

इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि इसे एंड्रॉयड या किसी और प्लेटफॉर्म के जरिए रोलआउट किया जाएगा.

नई दिल्ली: क्या आप फेसबुक चलाने की लत से परेशान हैं? अगर हां तो आपके लिए फेसबुक एक टूल लेकर आ रहा है जो आपकी इस तकलीफ को दूर कर देगा. टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक एक ऐसे टूल पर काम कर रहा है जो आपको ये बताएगा कि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितना समय बर्बाद कर रहे हैं. 'यॉर टाइम फेसबुक' एक टूल है जिसकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि आपने पिछले एक हफ्ते में अपना कितना वक्त जाया किया और एक दिन में आप कितना समय अपना फेसबुक पर बिताते हैं. फेसबुक आपको सेटिंग्स की मदद से एक अलर्ट भी देगा जिसकी मदद से आपके ये पता चलने लगेगा कि आप फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं. हालांकि ये एक अनरिलीज्ड टूल है जिसे शायद जल्दी रोलआउट भी कर दिया जाए. लेकिन हां ये टूल इस बात की जरूर जानकारी देगा कि आपने एक दिन में कितने घंटे फेसबुक पर बिताए हैं. इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि इसे एंड्रॉयड या किसी और प्लेटफॉर्म के जरिए रोलआउट किया जाएगा. गूगल एंड्रॉयड पी में भी एक एप होगा जो आपको बताएगा कि आपने दिन में कितने बार फोन खोला, कौन सा एप सबसे ज्यादा चलाया तो वहीं किस चीज के नॉटिफिकेशन आपके पास सबसे ज्यादा आएं. टाइम लिमिट का ऑप्शन 15 मिनट, 30 मिनट, 60 मिनट, 90 मिनट और 180 मिनट होगा. एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि तकरीबन 65 प्रतिशत लोग वो हैं जो अपने स्मार्टफोन इस्तेमाल को कंट्रोल करना चाहते हैं. वहीं सर्वे में ये भी बताया गया है कि 70 प्रतिशत युवाओं ने स्मार्टफोन पर समय गुजारने की सीमा पर लगान लगाने की कोशिश की. बता दें कि एक तरफ टेक्नॉलजी आपकी जिंदगी जहां और आसान कर देता है तो वहीं दूसरी तरफ ये आपको एक ऐसी दुनिया में ढकेल देता है जहां से निकलना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget