एक्सप्लोरर

Facebook नहीं कर रहा है भारतीय कानून का पालन, मद्रास हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट में 20 अगस्त के आदेश में बदलाव का आग्रह किया जिसमें मद्रास हाई कोर्ट को सोशल मीडिया प्रोफाइलों को बायोमीट्रिक आइडेंटिटी कार्ड को आधार से जोड़ने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया था

तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से बृहस्पतिवार को कहा कि फेसबुक इंक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं. जिस वजह से अपराधों की जांच-पड़ताल में कठिनाई हो रही हैं.

सरकार ने हाई कोर्ट में 20 अगस्त के आदेश में बदलाव का आग्रह किया जिसमें मद्रास हाई कोर्ट को सोशल मीडिया प्रोफाइलों को बायोमीट्रिक आइडेंटिटी कार्ड को आधार से जोड़ने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसे कोई प्रभावी आदेश पारित करने से रोक दिया गया था.

सरकार ने कहा कि हाई कोर्ट काफी आगे बढ़ गया है, लेकिन शीर्ष अदालत के 20 अगस्त के आदेश के चलते उसने उन याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी थी.

तमिलनाडु सरकार ने अपने जवाब में कहा, ‘‘मौजूदा मामले को तेज गति से न निपटाए जाने से याचिकाकर्ता (फेसबुक इंक) जैसी विदेशी कंपनियां भारतीय कानून का पालन किए बिना भारत में संचालन जारी रखेंगी, जिसका प्रभाव बढ़ती नियम विरुद्ध गतिविधियों, अपराधों को रोकने और उनकी जांच पड़ताल में मुश्किल तथा कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा जाने के रूप में निकल रहा है.’’

विभिन्न आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार ने कहा कि स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कई अवसरों पर अपराधों की जांच-पड़ताल के लिए इन कंपनियों से सूचना मांगने का प्रयास किया है.

इसने कहा, ‘‘इन कंपनियों ने उत्तर देने या वास्तविक तरीके से सूचना उपलब्ध कराने की जगह अधिकारियों से आग्रह पत्र इत्यादि भेजने को कहा है, जबकि ये भारत की धरती से संचालित हो रही हैं. ये सभी मामलों में पूर्ण सूचना उपलब्ध कराने में विफल रही हैं.’’

सरकार ने कहा कि मद्रास, बंबई और मध्य प्रदेश हाई कोर्टों से मामलों को इस अदालत में स्थानांतरित करने की फेसबुक इंक की याचिका ‘‘झूठे और भ्रामक कथनों’’ से परिपूर्ण है और यह परोक्ष उद्देश्यों से इस अदालत को गुमराह करने का प्रयास है.

मामला न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता के नेतृत्व वाली पीठ के समक्ष शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

शीर्ष अदालत ने विभिन्न हाई कोर्टों में लंबित सोशल मीडिया अकाउंटों को आधार से जोड़ने के मामलों को स्थानांतरित करने की मांग करने वाली फेसबुक इंक की याचिका पर गत 20 अगस्त को केंद्र, गूगल, व्हाट्सअप, ट्विटर, यू ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों से जवाब मांगा था.

उच्चतम न्यायालय फेसबुक की याचिका पर सुनवाई को सहमत हो गया था और केंद्र तथा सोशल मीडिया मंचों से 13 सितंबर तक जवाब मांगा था.

फेसबुक ने कहा था कि मामले में विभिन्न हाई कोर्टों ने परस्पर विरोधी मत व्यक्त किए हैं, इसलिए एकरूपता के लिए बेहतर होगा कि उच्चतम न्यायालय इन मामलों पर सुनवाई करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget