एक्सप्लोरर

Explained: क्या है YouTube का तिलिस्म? जिसपर दुनिया बिता रही है सबसे ज्यादा समय

YouTube एक ऐसा वीडियो प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया सबसे ज्यादा वीडियो देखती है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से आप किसी भी तरह का वीडियो देख सकते हैं वो भी दुनिया के किसी कोने से. आजकल ये प्लेटफॉर्म युवाओं के बीच काफी मशहूर हो रहा है जहां कम उम्र में ही युवा अपने टैलेंट के दम पर पैसे कमा रहें हैं और पूरी दुनिया तक अपने वीडियो को पहुंचा रहें हैं.

नई दिल्ली: साल 2005 में तीन PayPal कर्मचारियों ने एक वेबसाइट का बीटा टेस्ट वर्जन लॉन्च किया था जिसका नाम यूट्यूब था. इस वेबसाइट की मदद से लोग अपने वीडियो को दुनिया के दूसरे हिस्से और दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते थे. नवंबर 2005 में Sequoia Capital ने इस वेबसाइट में 22 करोड़ से ज्यादा रुपये का निवेश किया था. जिसके एक महीने बाद यूट्यूब एक पूरी तरह से विकसित वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया. इसके बाद नवंबर 2006 में यूट्यूब के लिए उस समय सबकुछ बदल गया जब इंटरनेट सर्च जाएंट गूगल ने यूट्यूब को 1.65 बिलियन डॉलर में अपना बना लिया. जैसे जैसे कंपनी आगे बढ़ती गई लोगों के लिए वीडियो देखने का तरीका भी बदलता गया. पहले जहां आप यूट्यूब पर सिर्फ स्टंट, प्रैंक और फनी वीडियो के अलावा घर में बनाए गए वीडियो को देखते थे. लेकिन जैसे ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के हाथों में स्मार्टफोन पहुंचा, यूट्यूब की पॉपुलेरिटी भी उतनी तेजी से ही बढ़ने लगी. धीरे- धीरे अब इस वीडियो प्लेटफॉर्म पर हमें वो तमाम चीजें देखने को मिल रहीं हैं जिसमें राजनीतिक बहस, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, चीजों को सिखाने वाले वीडियो और पहले हुई जंग की अनफिलटर्ड फुटेज भी शामिल है. आज हमें यूट्यूब पर वो सबुकछ देखने को मिल रहा है जो हम देखना चाहते हैं. लेकिन इस दौरान यूट्यूब से जुड़े कई विवाद भी सामने आए जिसमें सबसे बड़ा बहस का मुद्दा था कॉपीराइट कंटेंट. यानी की आप अगर यूट्यूब पर कोई वीडियो डाल रहें हैं तो वो बिलकुल ओरिजिनल होना चाहिए. न तो उसके अंदर कोई म्यूजिक की कॉपी होनी चाहिए और न ही आपका वीडियो किसी दूसरे यूजर के वीडियो से मिलना चाहिए. क्योंकि ऐसे समय पर ही कॉपीराइट कंटेंट का मामला सामने आता है. जिससे आपका चैनल और आपके वीडियो हमेशा के लिए इस प्लेटफॉर्म से हटाए जा सकते हैं. https://www.youtube.com/ YouTube पर कैसे देखें वीडियो? अगर आपके पास फोन है तो आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से यूट्यूब का एप डाउनलोड कर सकते हैं जहां आप दुनियाभर की सारी वीडियो एक ही प्लेटफॉर्म में देख सकते हैं. वहीं अगर आपको इस प्लेटफॉर्म पर अपना चैनल बनाना है या दूसरों के वीडियो पर कमेंट या उसे लाइक करना है तो आपको सबसे पहले यहां अकाउंट बनाना होगा जो आप फ्री में बना सकते हैं. एक बार अगर आप साइन-इन करते हैं तो आप किसी भी तरह का वीडियो बिना रोक- टोक के देख सकते हैं. वहीं अगली बार अगर आप यूट्यूब खोलते हैं तो आपके सर्च आप्शन में वो सभी कीवर्ड्स पहले से होंगे जिससे आपको अपने पसंदीदा वीडियो को सर्च करने में आसानी होगी. लेकिन कैसे देखें सबसे बेहतरीन वीडियो? 1. कीवर्ड या की फ्रेज़ की मदद से सर्च करें जैसे- सचिन तेंदुलकर, सचिन की बैटिंग, सचिन का शॉट, सचिन का परिवार और दूसरी चीजें 2. टॉपिक और कैटेगरी की मदद से सर्च करें. 3. डेट और पॉपुलेटरिटी की मदद से सर्च करें. 4. दुनिया में कौन से वीडियो सबसे ट्रेंड कर रहें हैं वो देखें. YouTube के अहम फीचर्स 1. कोई भी वीडियो देख सकते हैं. लेकिन अकाउंट साइन- इन होना चाहिए. 2. खुद का अपना यूट्यूब चैनल खोल सकते हैं. 3. अपने चैनल पर खुद वीडियो बना और उसे एडिट कर डाल सकते हैं. 4. लाइक, कमेट और वीडियो को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं. 5. दूसरों के चैनल को फॉलो और सब्सक्राइब कर सकते हैं. 6. कौन से वीडियो देखना है इसके लिए खुद का प्लेलिस्ट बना सकते हैं. युवाओं को क्यों पसंद आ रहा है यूट्यूब? यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा आजकल के युवा कर रहें हैं. इसका मुख्य कारण है अपने टैलेंट को दुनिया के सामने रखना और फिर पॉपुलर हो जाना. आजकल के युवा म्यूजिक वीडियो, कॉमेडी शो, कैसे करें, रेसिपी, हैक्स और दूसरे टॉपिक से जुड़ी हुई वीडियो को सबसे ज्यादा देखते हैं. तो वहीं डांस, कॉमेडी, गाना, फनी वीडियो, स्टंट, व्लॉग से जुड़ी वीडियो को इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहें हैं. वहीं ये युवा अपने फेवरेट यूट्यूब वीडियो से सीख भी रहें हैं तो वहीं अपने पसंदीदा स्टार्स को वहां फॉलो भी कर रहा है. आजकल कई लोग ऐसे हैं जो अपने खाली समय में यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डाल रहें हैं और जैसे जैसे उनके वीडियो पॉपुलर हो रहें हैं वो इसकी मदद से पैसे भी कमा रहें हैं  इनमें भारत में सबसे ऊपर और मशबूर यूट्यूबर्स  हैं भुवन बम, अमित भड़ाना और कैरी मिनटी जैसे युवा जिन्होंने इतनी कम उम्र में कई बुलंदियों को छू लिया है. एक यूट्यूबर कितने पैसे कमाता है? अगर आप म्यूजिक, फनी, न्यूज, व्लॉगिंग वाले वीडियो बनाते हैं तो ऐसे वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज़ मिलते हैं और ये वीडियो लोग भी सबसे ज्यादा देखते हैं. यानी की पैसे के मामले में इन वीडियो को सबसे ज्यादा पैसे दिए जाते हैं. लेकिन अगर हम इंडियन ऑडियंस की बात करें तो मान लीजिए आपके एक वीडियो को 3 लाख लोगों ने देखा तो आपको 3,673 रुपये मिलते हैं तो वहीं अगर 60 हजार लोगों ने देखा तो 734.65 रुपये. ये पैसे आपके चैनल के लाइक्स, सब्सक्राइबर्स और एंगेजमेंट पर भी निर्भर करता है. यानी की अगर आपके चैनल पर ज्यादा लोग आते हैं, सब्सक्राइबर्स अच्छे हैं या फिर वीडियो वायरल होता है तो आपको उस हिसाब से पैसे ज्यादा मिलते हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक वीडियो को अगर 1000 लोगों ने देखा तो आपको 250 से 350 रुपये मिलते हैं. लेकिन यहां सबसे बड़ा खेल होता है विज्ञापन का यानी की अगर आपके वीडियो पर विज्ञापन आ रहें हैं तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं. लेकिन ये तभी मुमकिन होगा जब आपके वीडियो पर कोई विज्ञापन आया और उस दौरान अगर किसी ने उस विज्ञापन पर क्लिक किया तो आप पैसे कमा सकते हैं. वहीं अगर आपके वीडियो पर किसी ने विज्ञापन पर क्लिक नहीं किया लेकिन आपके वीडियो को कई लोगों ने देखा है तो आपको एक रुपया नहीं मिलेगा. विज्ञापन देने वाली कंपनी इसे दो फैक्टर में मापती है. पहला है कॉस्ट पर क्लिक यानी की CPC और दूसरा है कॉस्ट पर व्यू यानी CPV. भारतीय यूट्यूबर्स को विदेशी यूट्यूबर के मुकाबले कम पैसे मिलते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भारत के मुकाबले विदेशों में विज्ञापन ज्यादा है जो पैसे भी ज्यादा देता है. विदेशी यूट्यूबर्स के वीडियो को अगर 10 हजार लोगों ने देखा तो उन्हें 734.65 रुपये मिलते हैं. यूट्यूब देखने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए? यूट्यूब अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र 18 साल होनी चाहिए तो वहीं अपने माता- पिता की सहमति से 13+. बता दें कि नए यूरूपियन यूनियन के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन यानी की जीडीपीआर के अनुसार आयरलैंड ने अब डिजिटल उम्र को 16 साल कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब वहां 16 साल से कम उम्र के बच्चे यूट्यूब का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. हालांकि आप बिना इस प्लेटफॉर्म में लॉग- इन किए भी वीडियो को देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन कई वीडियो ऐसे होते हैं जिसके लिए आपको अकाउंट की जरूरत पड़ती है. वहीं छोटे बच्चों के लिए यूट्यूब किड्स एप की सुविधा है. क्या है खतरें? यूट्यूब का इस्तेमाल जहां सबसे ज्यादा युवा कर रहें हैं तो वहीं खतरे भी काफी ज्यादा है. सबसे पहले आपको इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पहले इसके गाइडलाइंस जरूर पढ़ लेने चाहिए. क्योंकि कई ऐसे किस्से हैं जहां युवाओं की उनके वीडियो बनाने को लेकर गिरफ्तारी हो चुकी है. पिछले साल एक भारतीय युवा यूट्यूबर को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उसने अपने वीडियो में एक लड़की को किस किया था और फिर भाग गया था. लेकिन इसके बाद उसने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड भी कर दिया था जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी हो गई थी और उसपर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था. इसलिए इस प्लेटफॉर्म पर काफी सतर्क होकर आपको वीडियो डालना, देखना और कमेंट करना होता है. क्योंकि यहां एक वीडियो पर कई सारे व्यूज़ और लाइक्स होते हैं जिसकी मदद से ये पूरी दुनियाभर में मशहूर होने लगती है. तो वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर वीडियो में कुछ गलत दिखता है तो वो केस या आपके वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवां देते हैं. जिससे आपका चैनल और आप परेशानी में आ सकते हैं. इसलिए कुछ भी डालने से पहले एक बार गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें ताकि आपको इन दिक्कतों का सामना न करना पड़े. भारत में कई ऐसे यूट्यूबर हैं जिनके चैनल और उनके वीडियो को इसलिए हटा दिया जाता है क्योंकि उनके कंटेंट किसी समुदाय या गाइडलाइंस के खिलाफ होते हैं. कैसे रखें अपने बच्चों को सुरक्षित? यूट्यूब पर कई बिलियन यूजर्स है जहां हर मिनट 300 घंटे का फुटेज अपलोड होता है जो आपके बच्चों के लिए खतरनाक है. इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और उस वीडियो को यूट्यूब से फ्लैग कर सकते हैं. google.com/youtube/ वहीं अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं google.com/youtube/block और किसी की रिपोर्ट करने के लिए इसका youtube.com/reportabuse और अधिक जानकारी के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें 1. मैनेज प्राइवेसी सेटिंग्स: इसकी मदद से आप अपने बच्चे के जरिए अपलोड किए गए वीडियो को पब्लिक की जगह प्राइवेट कर सकते हैं. ऐसा तभी करें जब आपको लगे की आपके बच्चे के जरिए डाले गए वीडियो में कुछ गलत है. 2. पेरेंटल कंट्रोल को सेटअप करें https://support.google.com/youtubekids/answer/6172308?hl=en 3. भद्दे कमेंट्स को हमेशा के लिए हटाएं. https://support.google.com/youtube/answer/7072797?hl=en&authuser=1 4. सेफ्टी मोड का इस्तेमाल करें. https://support.google.com/youtube/answer/174084?co=GENIE.Platform%3DDesktop&hl=en
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
बंगाल की राजनीति में घमासान, महुआ मोइत्रा और काकोली घोष आमने-सामने, जानें क्यों हुई बहस?
बंगाल की राजनीति में घमासान, महुआ मोइत्रा और काकोली घोष आमने-सामने, जानें क्यों हुई बहस?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

वीडियोज

BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
बंगाल की राजनीति में घमासान, महुआ मोइत्रा और काकोली घोष आमने-सामने, जानें क्यों हुई बहस?
बंगाल की राजनीति में घमासान, महुआ मोइत्रा और काकोली घोष आमने-सामने, जानें क्यों हुई बहस?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
Viral Video : ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
Father's Day 2026: कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
Embed widget