एक्सप्लोरर

Coronavirus: सुरक्षित हो सकेगा एसी का इस्तेमाल, संक्रमण को रोकने में 'ट्रैप एंड किल' ट्रिक दिखाएगी कमाल

देश में कोरोना वायरस के संकट के बीच अब गर्मी का मौसम भी आ गया है. लेकिन एयर कंडीशनर यूनिट्स के इस्तेमाल से संक्रमण फैलने को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं. ऐसे में ये तकनीक काफी कारगर साबित हो सकती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते सेंट्रल एयर कंडीशनर को लेकर तमाम सवाल इन दिनों उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल उस खतरे को लेकर है जिसके तहत यह आशंका है कि सेंट्रल एयर कंडीशनर यूनिट्स से कोरोना संक्रमण फैलने का भी बड़ा खतरा है. लेकिन, एबीपी न्यूज़ आज आपको एसी की एक ऐसी तकनीक के बारे में बता रहा है जिसमें कोरोना वायरस जल-भुनकर राख हो जाएगा. इस तकनीक का नाम है "ट्रैप एंड किल".

बेहद सस्ती है यह तकनीक

इस तकनीक को किसी भी स्कूल, बिल्डिंग, मॉल, ऑफिस में लगे सेंट्रल एयर कंडीशनर में लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है. इस तकनीक के साथ बाजार में मौजूद है मैग्नेटो क्लीन टेक जो बीते 3 साल से इस तकनीक को देश दुनिया की तमाम कंपनियों में लगा चुकी है. इस तकनीक को सेंट्रल एसी यूनिट में लगाने का खर्च 70-80 रुपये प्रति स्क्वायर फिट का आता है. इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि इस पर सिर्फ एक बार खर्चा करना है. एक बार एसी फिल्टर की यह तकनीक लगाने पर जीवन भर काम करेगी. इसके अलावा इस तकनीक को लगाने से बिजली का खर्च भी कम हो जाता है.

कैसे जलकर राख हो जाता है कोरोना?

मैग्नेटो क्लीन टेक के सीईओ हिमांशु अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस तकनीक का पूरा ब्यौरा दिया. उन्होंने बताया कि इस तकनीक में एसी फ़िल्टर के बाद एक "poloriser" लगाया जाता है. इस poloriser से इलेक्ट्रान बीमिंग की जाती है. इस सेक्शन की मदद से छोटे छोटे कीटाणु के आपस में जुड़ने की प्रक्रिया शुरू होती है. इस सेक्शन में सभी छोटे छोटे कीटाणु जुड़कर आपस में आकार में बड़े होने शुरू हो जाते हैं. इसके बाद "इम्पिंजमेंट" का हिस्सा होता है. इस हिस्से में जो कीटाणु जुड़कर आपस में बड़े आकार के हो गए थे वह आकर फंस जाते हैं. यहां पर अल्ट्रा वायलेट किरणों से इन कीटाणुओं को मार दिया जाता है. यहां पर इन कीटाणुओं की सिर्फ राख बचती है. इसको निकालकर आसानी से पानी से धोकर या एयर प्रेशर से साफ किया जा सकता है.

देश-दुनिया की तमाम कंपनियों की लगी कतार

मैग्नेटो क्लीन टेक के सीईओ हिमांशु अग्रवाल ने बताया की कंपनी की ट्रैप एंड किल टेक्नोलॉजी को लगवाने के लिए देश दुनिया की तमाम कंपनियां उनसे संपर्क कर रही हैं. उन्होंने बताया कि आज की तारीख में हमारे पास काम बहुत ज्यादा आ चुका है. ऐसे में अब हमें यह भी देखना होगा कि क्या हम सभी कंपनियों की मांग को पूरा कर भी पाएंगे या नहीं. हिमांशु ने बताया कि उनकी इस तकनीक को कई अंतरराष्ट्रीय लैबोरेट्री प्रमाणित कर चुकी हैं. यह तकनीक बैक्टीरिया पर 100 फ़ीसदी कारगर है. इसके अलावा H1N1 वायरस पर यह तकनीक 99% प्रमाणित है. इसी के बलबूते पर कंपनी को पूरी उम्मीद है कि यह तकनीक कोरोना वायरस को मारने में भी पूरी तरह से सफल है. हालांकि अभी लॉकडाउन के चलते कंपनी कोरोनावायरस को लेकर किसी लेबोरेटरी में टेस्ट नहीं करवा सकी है. लेकिन लॉक डाउन खोलने के तुरंत बाद कंपनी लेबोरेटरी से भी इसको प्रमाणित करवाएगी.

फीस न देने के कारण भारत से छिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी, BFI ने भी दिया AIBA को जवाब

मुंबई: NGO चलाने वाले गिरोह ने लॉकडाउन के दौरान सात करोड़ रुपये के गहने लूटे, गिरफ्तार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
Amazon Zoox New Launch: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget