एक्सप्लोरर

3 बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की जांच करेगा CCI: जियो के खिलाफ साजिश का आरोप

नई दिल्लीः प्रतिस्पर्धा आयोग (कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) ने टेलीकॉम सेक्टर की 3 दिग्गज कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. सीसीआई ने रिलायंस जियो की टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री को रोकने के लिए इन तीनों कंपनियों की सांठगांठ (कार्टलाइजेशन) के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश जारी कर दिया है. सीसीआई का आदेश टेलीकॉम सेक्टर की इन तीनों कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका है, हालांकि आइडिया, वोडाफोन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद सीसीआई इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी.

क्या है पूरा मामला? सीसीआई को टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के खिलाफ अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस और जियो के खिलाफ कंपनियों की गुटबंदी को लेकर शिकायत मिली थी मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल नवंबर में सीसीआई से तीनों कंपनियों पर सांठगांठ कर इंटरकनेक्शन प्वाइंट नहीं मुहैया कराने की शिकायत की थी. सीसीआई ने माना है कि ये टेलीकॉम दिग्गज कंपनियां रिलायंस जियो के खिलाफ साठगांठ कर रही थीं. इसके आधार पर सीसीआई की जांच करने वाली यूनिट डायरेक्टर जनरल (डीजी) जांच शुरू करने वाली है.

हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की संस्था सीओएआई (सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने सीसीआई के जांच के फैसले पर एतराज जताया है. सीओएआई के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यू ने कहा है कि उन्हें ऑर्डर की जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये निराश करने वाला फैसला है. राजन मैथ्यू का कहना है कि सीओएआई और उसके सदस्य इस मामले में पाक साफ हैं. आपको बता दें कि मामला पहले से ही हाईकोर्ट और टीडीसैट के विचाराधीन है और उन्हें इन न्यायिक संस्थाओं के फैसले का इंतजार है.

60 दिन के भीतर पूरी होनी है जांच CCI को इस मामले की जांच 60 दिन के भीतर पूरी कर लेनी होगी. ध्यान रहे कि इससे पहले भी इन तीनों कंपनियों ने जियो को प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्शन मुहैया न कराने का आरोप था जिस पर भी ट्राई ने इन तीनों ही कंपनियों पर जुर्माना लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget