एक्सप्लोरर

BSNL का नया इंटरनेट प्लान, यूजर्स को अब 1 महीने में मिलेगा 1500 जीबी डेटा

चेन्नई सर्कल के लिए बीएसएनएल अब 5000 रुपये में 1500 जीबी डेटा दे रहा है. इससे पहले 1 टीबी डेटा दिया जा रहा था.

नई दिल्ली: जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का ऐलान कर दिया गया है. तो वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड यानी की बीएसएनएल ने भी जियो को टक्कर देने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया है. कंपनी ने अपने FTTH प्लान की एफयूपी सीमा को बढ़ा दिया है और ऐसा सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए किया गया है. चेन्नई सर्कल के लिए बीएसएनएल अब 5000 रुपये में 1500 जीबी डेटा दे रहा है. इससे पहले 1 टीबी डेटा दिया जा रहा था. चेन्नई सर्कल की अगर बात करें तो जो लोग फाइब्रो कॉम्बो ULD 4999 का प्लान खरीदना चाहते हैं उन्हें 100mbps की डेटा की स्पीड से 1500 जीबी डेटा दिया जाएगा. एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद यूजर की स्पीड 2 mbps पर आकर रूक जाएगी. बीएसएनएल इस प्लान में फ्री वॉयस कॉल की सुविधा दे रहा है जिसमें एक ईमेल आईडी और 5 जीबी का डेटा फ्री दिया जाएगा. ULD 999 ULD 999 रुपये की प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर को 250 जीबी का डेटा मिलता है जिसकी स्पीड 60mbps की होगी. इसमें 1299 रुपये का भी प्लान दिया जा रहा है जो 550 जीबी डेटा देता है 80mbps की स्पीड से. वहीं अगर फाइब्रो कॉम्बो ULD 2999 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर को 900 जीबी का डेटा मिलता है जिसकी स्पीड 80mbps की होगी. एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद प्लान की स्पीड 2 एमबीपीएस की हो जाएगी. बीएसएनएल ने अपने 1045, 1395 और 1895 रुपये के प्लान में भी बदलाव किया है. ये बदलाव जियो को टक्कर देने के लिए किया गया है. जियो ने हाल ही में जियो गीगाफाइबर लॉन्च किया जहां 1 mbps की स्पीड देने की बात कही जा रही थी. ये टीवी और गीगा टीवी के सेटअप बॉक्स पर भी काम कर करेगा. जिनके पास गीगा टीवी होगा वो इसकी मदद से फोन कॉल भी कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget