एक्सप्लोरर

बीएसएनएल का दावाः इंटरनेट की गति कम से कम 4 एमबीपीएस

नई दिल्लीः सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने ऐलान किया है कि वो अपने लैंडलाइन ब्रांडबैंड पर कम से कम 4 एमबीपीएस (Megabits per second) की गति से इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएगा. कंपनी का दावा है कि इस तरह की कम से कम गति मुहैया कराने वाली देश की पहली टेलिकॉम कंपनी है.

बीएसएनएल ने मोबाइल पेमेंट नेटवर्क कंपनी मोबिक्विक के साथ मिलकर मोबाइल बटुआ भी शुरु करने का फैसला किया है. इस बटुए का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन (आम फोन जिसमें कोई एप वगैरह नही होता) पर भी करना मुमकिन हो सकेगा.

दूरसंचार दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए तमाम किस्म की नई सेवाएं शुरु करने का ऐलान किया. कंपनी का कहना है कि इंटरनेट की गति बढ़ाने के लिए जरुरी अपग्रेड बिल्कुल मुफ्त होगा और ये सुविधा बुधवार से ही शुरु हो सकेगी. इसका मतलब ये हुआ कि यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आप तेज गति से इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकेंगे. दिल्ली औऱ मुंबई को छोड़ देश के बाकी तमाम शहरों, कस्बों और गांवों में बीएसएनएल टेलिकॉम सेवा मुहैया कराती है. कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या करीब 10 करोड़ हैं जिसमे से करीब 2 करोड़ ब्रॉडबैंड से जुड़े हैं.

बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने अपने ग्राहकों को ये भरोसा भी दिलाया कि रैनसमवेयर जैसे साइबर अटैक से उन्हे नुकसान नहीं होगा. उनका कहना है कि कंपनी समय-समय पर साइबर अटैक से निबटने के लिए जरुरी कदम उठाती रही है और हाल ही में नेटवर्क में खास किस्म की सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गयी. इससे बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को परेशानी नहीं उठानी होगी. रैनसमवेयर साइबर अटैक का ताजा स्वरूप है जिसमें आपका कंप्यूटर और उसपर उपलब्ध सभी डाटा लॉक हो जाते हैं और अटैक करने वाला आपसे फिरौती मांगता है. वैसे भारत में इसका असर नहीं के बराबर हुआ है.

इस बीच, बीएसएनएल और मोबिक्विक के बीच हुए करार के मुताबिक, मोबाइल बटुए की सुविधा बीएसएनएल कनेक्शन का इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध होंगे. बस इसके लिए एप डाउनलोड करना होगा और अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पैसा जमा कराना होगा. इस बटुए के जरिए आप ढ़ाई लाख से भी ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लेन-देन कर सकते हैं. मोबिक्विक के इस समय करीब चार करोड़ ग्राहक हैं. ध्यान रहे कि मोबाइल बटुआ बिल्कुल आपके बटुए की ही तरह है, बस फर्क ये है कि इस बटुए में आप पैसा इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में जमा कराते हैं और खर्च भी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ही. मोबाइल बटुए से खर्च करते समय आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget