एक्सप्लोरर

18:9 स्क्रीन, डुअल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Asus Zenfone Max Pro M1

आसुस ने फ्लिपकार्ट से साझेदारी के बाद अपना पहला स्मार्टफोन जेनफोन मैक्स प्रो M1 भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कड़ी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से मानी जा रही है.

नई दिल्लीः ताइवानी कंपनी आसुस ने फ्लिपकार्ट से साझेदारी के बाद अपना पहला स्मार्टफोन जेनफोन मैक्स प्रो M1 भारत में लॉन्च कर दिया है. 18:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन और फुल HD+ वाले जेनफोन मैक्स प्रो M1 की कड़ी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से मानी जा रही है. भारत में आसुस के स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 3 मई से शुरु होगी. याद रहे ये स्मर्टफोन आज ना सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली लॉन्च हो गया है.

जेनफोन मैक्स प्रो M1 की कीमत और ऑफर

आसुस मैक्स प्रो M1 की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरु होगी. इसके 3जीबी/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये होगी वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये होगी. ये स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट के साथ आसुस ने मोबाइल प्रोटेक्शन के लिए साझेदारी की है जिसके तहत 49 रुपये में एक साल तक स्मार्टफोन में होने वाले डेमेज को रिपेयर किया जाएगा.

लॉन्च ऑफर के तहत वोडाफोन जेनफोन मैक्स प्रो M1 खरीदने वालों 199 रुपये या उससे ऊपर के प्लान पर 10 जीबी डेटा हर महीने फ्री देगा. 12 महीनों तक ये फ्री डेटा पाया जा सकता है.

जेनफोन मैक्स प्रो M1 के स्पेसिफिकेशन

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 डुअल सिम सपोर्टिव स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड P और Q तक के अपडेट पा सकेगा. इसमें 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 18:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 636 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसका प्राइमरी लेंस f/2.2 अपरचर के साथ 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी लेंस 5 मेगापिक्सल का है. वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों कैमरे LED फ्लैश के साथ आते हैं. इसकी इंटरनल स्टोरेज 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है. इसकी बैटरी इसका सबसे बड़ा हाईलाइट है. इसे पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी गई है.

कंपनी इसके साथ ही 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का भी ऐलान किया है. इसमें 16MP+5MP के कॉम्बिनेशन वाला रियर कैमरा होगा. ये वेरिएंट जल्द बाजार में उपलब्ध होगा. जिसकी कीमत 14,999 रुपये होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget